दंतेवाड़ा: ’नारी शक्ति पुरस्कार’ के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित
महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा ’’नारी शक्ति पुरस्कार’’ के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2021 को दिये जाएगें।
’’नारी शक्ति पुरस्कार’’ महिला-बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। आवेदक http://narishaktipuraskar.wcd.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...