
विशेष लेख: दुर्ग में हुए बच्ची पर कुकर्म जैसी घटना रोकने का सुझाव: महतारी पराक्रम मोबाइल ऐप
रायपुर। 6 अप्रैल 2025 रविवार को हुई छत्तीसगढ़ प्रदेश के दुर्ग जिले में देश एवं इंसानियत को शर्मसार करने वाली वीभत्स कुकर्म हुआ। एक छह वर्ष की अबोध मासूम बालिका जो अपने घर के पास धार्मिक आयोजन में भोजन करने गयी थी, वहां पर उसके साथ बलात्कार के पश्चात हत्या कर दी गयी। मुख्य आरोपी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, स्थानीय लोगो में खूब रोष है।
अब सवाल मन में बार बार चुभता है की उस मासूम बालिका का क्या दोष, कानून अपने हिसाब से तय समय पर फांसी की अधिकतम सजा भी दे देगा पर क्या इससे भविष्य में ऐसी समान घटनाएं रुक पायेगी?
ऐसी घटनाओं को सिर्फ सावधानी से ही रोका जा सकता है। उदहारण के तौर पर अमेरिका में अगर कोई भी बच्चे से ऑनलाइन चैट के माध्यम से या आमने-सामने अनुचित संपर्क साधने की कोशिश करता है तो बच्चे के अभिवावक तुरंत पुलिस को सुचना देते है फिर FBI जाल बिछा कर ऐसे आरोपियों को पकड़ लेती है...