दिनांक : 17-Oct-2024 09:38 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

बालोद : रक्षाबंधन के पर्व पर आकर्षक राखियाॅ बना रही है कुमुड़कट्टा की महिलाएं

19/08/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare    

भाई-बहन के अनूठे रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर आकर्षक राखियाॅ बना रही है बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुमुड़कट्टा की महिलाएं। सुदूर वनांचल के इस ग्राम में जय माॅ पहाड़ों वाली स्वसहायता समूह की 12 महिलाओं द्वारा आकर्षक राखियाॅ बनाई जा रही है, जिसमें वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महतारी वंदन योजना से हर माह मिल रही राशि का भी उपयोग कर रहीं हैं। समूह द्वारा तैयार किए जा रहे आकर्षक राखियों में धान, चांवल, बीज, बांस, मोर पंख सहित रेशमी धागों का उपयोग किया गया है। जिला प्रशासन बालोद के सहयोग से इन राखियों की पैकेजिंग ‘‘बालोद बंधन‘‘ के नाम से की गई है।

जय माॅ पहाड़ों वाली स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष उनके समूह द्वारा लगभग 40 हजार राखियाॅ तैयार की गई है, जिसका विक्रय बालोद जिले के साथ ही अन्य जिलों में भी किया गया है। उन्हें इस वर्ष राखियों की बिक्री से लगभग 02 लाख 50 हजार रूपए मुनाफे की उम्मीद है। श्रीमती कुसुम सिन्हा ने राज्य शासन की महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए बताया कि उनके समूह की महिलाओं को प्रतिमाह इस योजना से 01 हजार रूपये मिलता है, जिसे वे जमा कर राखी बनाने में उपयोग कर रही हैं। इस योजना के संचालन से उनकी बहुत सी छोटी-छोटी जरूरतों को भी पूरा करने में उन्हें काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एक बड़े भाई की तरह छत्तीसगढ़ की सभी महिलाओं के हित में कार्य करते हुए हम महिलाओं का ख्याल रख रहे हैं। उन्हें हम सभी महिलाएं तहेदिल से धन्यवाद देती हैं।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।