दिनांक : 16-Jan-2025 05:10 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter

लोकसभा चुनाव 2024: जमशेदपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने निकाला रोड शो, देखें LIVE VIDEO

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जमशेदपुर में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में समर्थन के लिए भव्य रोड शो शुरू किया है। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने विभिन्न विधानसभा के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक एवं जिला पदाधिकारी के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से रोड शो की शुरुआत की है।

इस वक़्त जमशेदपुर के निवर्तमान सांसद प्रत्याशी विद्युत महतो भी मौजूद है। रोड शो स्ट्रेट माइल रोड होते हुए एग्रिको मैदान पहुंचकर सम्पन्न होगी। रोड शो के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विद्युत महतो का स्वागत करने की तैयारी की गई थी।