दिनांक : 19-Oct-2024 10:57 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री की पहल पर पुलिस कैंपों में रक्षा बंधन का विशेष आयोजन

19/08/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर आज प्रदेश के सभी पुलिस कैंपों में रक्षा बंधन का पर्व विशेष उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अनूठी पहल के तहत नारायणपुर जिले के विभिन्न पुलिस कैंपों नेलवाड़, भरंडा, हलामीमुंजमेटा, छोटेडोंगर, फरसगांव, अंजरेल, तेलसी, झारा, कोहकामेटा और नारायणपुर सहित अन्य कैंपों में भी रक्षा बंधन का आयोजन किया गया।

इन कैंपों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हर महीने उन्हें एक भाई की तरह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। इसी प्रकार हमारे जवान भाई जो घर-परिवार से दूर रहकर हमारी और देश की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभाते हैं वे भी हमारे लिए बड़े भाई से कम नहीं हैं।

रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं ने जवानों को राखी बांधते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल ने उन्हें एक नई प्रेरणा दी है। जवानों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बढ़िया अनुभव था जिससे उन्हें भी अपने परिवार से दूर रहते हुए त्योहार का आनंद लेने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस आयोजन ने न केवल जवानों और महिलाओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत किया बल्कि समाज में भाईचारे और आपसी प्रेम को भी बढ़ावा दिया।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।