अब प्रकृति की गोद मे बसे कोरिया जिले को एक नया टूरिज़म डेस्टिनेशन मिल गया है। मुख्यमंत्री ने आज झुमका जलाशय के मध्य “झुमका आइलैंड” का लोकार्पण किया। चारों तरफ पानी से घिरे इस सुरम्य टापू को देखकर ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि- झुमका आइलैंड पर आकर पर्यटकों का दिल झूम उठेगा। मुख्यमंत्री को कलेक्टर ने बताया कि पहले यह टापू उजाड़ हालत में था, डेढ़ महीने की मेहनत से इसे आकर्षण रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड के सौंदर्यीकरण की तारीफ की। उन्होंने टूरिज्म टिप देते हुए जलाशय के किनारों पर हट बनाने कहा। हट में स्टे पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक रहेगा।
बोट राइडिंग कर पहुंचे आइलैंड
मुख्यमंत्री झुमका जलाशय के बोट क्लब की तरफ से बोट राइडिंग करते हुए जलाशय के मध्य झुमका आइलैंड पहुंचे। इस दौरान पानी पर मुख्यमंत्री का काफिला नज़र आया। जिसे जेटस्की राइडर्स द्वारा आइलैंड तक एस्कॉर्ट किया गया।
पहुंचते ही मुख्यमंत्री का कर्मा नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर झुमका आईलैंड का लोकार्पण किया। उन्होंने आइलैंड पर एलईडी लाइट से सुसज्जित ‘आई लव कोरिया’ सेल्फी पॉइंट का बटन दबा कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर कोरिया टूरिज्म की वेबसाइट लांच किया। उन्होंने कोरिया टूरिज्म पर बनी एक फ़िल्म को भी प्ले किया। उन्होंने आइलैंड पर आम के पौधे का भी रोपण किया।
आम के पेड़ पर झूले का आनंद लिया
मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में आम के पेड़ पर लगे झूले का खूब आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर लगे झूलों को देखकर पूछा- सावन कबसे लग रहा है। वे झूले पर बैठ कर झूले को ऊंचाई तक ले गए। उन्होंने अपने पैरों को जमीन पर टिका कर झूले को संवेग दिया और आम पेड़ की एक ऊंची डाल को पैर से छूने की कोशिश की। जब पहले प्रयास में वे डाल तक नहीं पहुंच पाए तो मुख्यमंत्री ने दोबारा जोर लगाया और आम की डाल को पैरों से छू कर दिखाया। ये देखकर सभी लोगों ने खूब तालियां बजायी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के झूले को भी गति दी।
मचान पर लिया जेटस्की वाटर स्पोर्ट्स और ग्रीन टी का आनंद
मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में बने मचान से जेटस्की राइडर्स द्वारा किये गए वाटर स्पोर्ट्स के रोमांचक करतबों के प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने झुमका आइलैंड में बने मचान पर बैठकर शाम के रिवर साइड व्यू का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने मचान पर ही झुमका आइलैंड के रेस्टॉरेंट की ग्रीन टी और साबू दाना बड़ा, भजिया, फरा, कोसम फल और जामुन का स्वाद लिया।
बच्चों के साथ खेला वॉलीबॉल
मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए वॉलीबॉल को थ्रो किया। बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी और फ़ोटो खिंचाए।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh28/10/2024मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप
- Chhattisgarh27/10/2024मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील
- Chhattisgarh27/10/2024मुंगेली : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनियारी नदी पर बनने वाले पुल का किया शिलान्यास
- Bilaspur27/10/2024प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को वर्चुअली करेंगे सिम्स अस्पताल का लोकार्पण और केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास