दिनांक : 21-Sep-2024 01:05 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री ने प्रख्यात पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले एवं संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी

08/11/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले  को वर्ष 2021 के लिए पद्मश्री  सम्मान के लिए चयनित होने पर फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री बारले को दूरभाष पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ. राधेश्याम बारले  पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री सम्मान : मुख्यमंत्री ने श्री चौहान को बधाई दी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। श्री चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मदन सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि श्री चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।