दिनांक : 18-Oct-2024 09:54 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

पर्यावरण सुरक्षा के लिए पहल : 18 अगस्त से नंदनवन जंगल सफारी होगा प्लास्टिक फ्री

17/08/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

जंगल सफारी को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त  बनाने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप  के निर्देश  और प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्रानी श्री सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में  पर्यावरण  संरक्षण  के  लिए  जंगल सफारी प्रबंधन ने  अहम कदम उठाया है l

जंगल सफारी के निदेशक श्री धम्मशिल गणवीर ने बताया कि अब से जंगल सफारी में आगंतुकों को प्लास्टिक अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सफारी में प्लास्टिक पैकेजिंग वाले उत्पादों की बिक्री भी प्रतिबंधित  होगी.

प्लास्टिक के कारण  पर्यावरण पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में  सतत रूप से पर्यटको को जागरूक किया जा रहा है और  जलवायु परिवर्तन के उपायों अन्तर्गत रिसाइकल, रियूज, रिड्यूस  के साथ पर्यावरण अनुकूल जीवन पद्धति को आत्मसात् करने पर्यटकों को अवगत कराया जा रहा हैl प्लास्टिक के बेतहाशा  उपयोग  से  पर्यावरण  को  छति  पहुँच रही है  शासन  द्वारा  भी   प्लास्टिक  के  उपयोग  को  लगातार  हतोत्साहित  की  जा  रही  है

 आम  नागरिको के लिए मंगलवार  से  रविवार  तक सुबह  9 बजे  से  सायं  4 बजे  तक खुला रहेगा

नवा  रायपुर   स्थित  जंगल  सफारी  मे आम  नागरिक  मंगलवार  से  रविवार  तक  प्रतिदिन  सुबह  9 बजे  से  सायं  4 बजे  तक  भ्रमण  कर  सकते  हैँ  जंगल  सफारी  सोमवार  को आम नागरिकों के लिए  बंद  रहेगा

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।