रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था। मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन
मृतक का शव बरामद होने के बाद उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में मृतक के परिजनों ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री साय से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर मृतक का शव गुरुवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात उनकी बड़ी समस्या हल हो गई।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh16/10/2024छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
- Chhattisgarh16/10/2024मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
- Chhattisgarh16/10/2024रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक
- Chhattisgarh15/10/2024रायपुर : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न, मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं