दिनांक : 20-Sep-2024 10:10 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

गोधन न्याय योजना से महिलाओं को मिला स्थायी रोजगार, वर्मी खाद बेचकर हुई 2 लाख से अधिक की आमदनी

गोधन न्याय योजना से महिलाओं को मिला स्थायी रोजगार, वर्मी खाद बेचकर हुई 2 लाख से अधिक की आमदनी

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। योजना से महिला समूहों को अब नियमित रूप से रोजगार मिल रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की लाडली महिला स्व सहायता समूह विकासखण्ड वाड्रफनगर के बसंतपुर गौठान में गोधन न्याय योजनांतर्गत खरीदे गये गोबर से वर्मी खाद तैयार करने का कार्य कर रही हैं। गौठान में 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी तथा उससे वर्मी खाद तैयार कर 10 रूपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। महिलाओं के कुशल प्रबंधन तथा व्यावसायिक दृष्टिकोण के परिणाम स्वरूप लाडली समूह की महिलाओं ने 226.52 क्विंटल खाद तैयार कर उद्यानिकी तथा वन विभाग को विक्रय किया है, जिससे उन्हें 2 लाख से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई है। आजीविका के नये अवसर प्रदान कर गौठान स्वावलम्बी तथा आर्थिक समृद्धि के पर्याय बन चुके हैं, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। समूह में कार्यरत 13 महिलाएं ग...
रायपुर : मनरेगा में छत्तीसगढ़ में 29.81 लाख परिवारों को औसत 52 दिनों का रोजगार

रायपुर : मनरेगा में छत्तीसगढ़ में 29.81 लाख परिवारों को औसत 52 दिनों का रोजगार

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत इस साल काम पाने वाले 29 लाख 81 हजार परिवारों को प्रति परिवार औसत 52 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय औसत 48 दिनों का है। छत्तीसगढ़ मनरेगा कार्यों में इस वर्ष भागीदारी करने वाले परिवारों को प्रति परिवार औसत रोजगार देने में ज्यादा आबादी वाले कई बड़े राज्यों उत्तरप्रदेश (40 दिन), तेलंगाना (48 दिन), तमिलनाडु (46 दिन), आंध्रप्रदेश (50 दिन), बिहार (42 दिन), गुजरात (41 दिन), झारखण्ड (44 दिन), कर्नाटक (46 दिन) और महाराष्ट्र (38 दिन) से आगे है। 4.17 लाख परिवारों को 100 दिनों से अधिक का काम चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश में चार लाख 16 हजार 956 परिवारों को 100 दिनों से अधिक का काम मुहैया कराया गया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में पांचवें स्थान पर है। इसमें केवल राजस्थ...
स्वास्थ्य मंत्री टी.स. सिंघ देव एवं मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र तय समय से पहले समाप्त

स्वास्थ्य मंत्री टी.स. सिंघ देव एवं मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र तय समय से पहले समाप्त

Chhattisgarh
रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.स. सिंघ देव एवं मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना रैपिड जाँच में पॉजिटिव पाए गए है, फलस्वरूप छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अपने तय समय से पहले ही समाप्त हो चूका है। पढ़े कोरोना से सम्बंधित छत्तीसगढ़ प्रदेश की खबरे  रायपुर : प्रदेश में कोविशील्ड की साढ़े 10 लाख से अधिक डोज उपलब्ध राज्य में वर्तमान में कोविशील्ड की 10लााख 69 हजार डोज उपलब्ध है। आज कोविशील्ड की 5 लाख 93 हजार 920 डोज प्राप्त हुई है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन का वेस्टेज मात्र 0़ंÛ46है । अब तक 6लाख 95 हजार 160 डोज का उपयोग हुआ है,। इसमें से 691934 डोज प्रदेश के लोगों को लग चुकी है। प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों ,मेडिकल कालेजों  में निःशुल्क और चिन्हित निजी अस्पतालों में सशुल्क कोविड 19की वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना अनुकूल व्यवह...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : छत्तीसगढ़ का नया बजट ग्लोबल-मानवता और लोकल-जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित करने वाला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : छत्तीसगढ़ का नया बजट ग्लोबल-मानवता और लोकल-जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित करने वाला

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वर्ष 2021-22 के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत विनियोग विधेयक पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सदन में विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान कहा कि कोविड महामारी ने हमें जीने का एक नया नजरिया दिया है, जिसमें मानवता ग्लोबल हो, लेकिन अपने परिवेश और संसाधनों के विकास का नजरिया लोकल हो। राज्य की आंतरिक शक्ति बढ़ाने वाला यह बजट दीर्घकालीन रणनीतियों की आरंभिक कड़ी है ग्लोबल इनसानियत और लोकल जरूरत के बीच जितना अच्छा संतुलन होगा, न्याय संगत विकास के हमारे प्रयास उतने ही सटीक होंगे। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की हमारी सोच को अमल में लाने की रणनीति में इससे समानता दिखती है। वर्ष 2021-22 का बजट हमारी आंतरिक शक्ति को बढ़ाने वाला और हमारी दीर्घकालीन रणनीतियों की आरंभिक कड़ी है। इस बजट के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में अपने संसाधनों की रक्षा और सदुपयोग का नया अध्याय लिखा जाएग...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सम्मेलन एवं पोषण मेला का आयोजन : उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सम्मेलन एवं पोषण मेला का आयोजन : उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं का हुआ सम्मान

Chhattisgarh
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जांजगीर-चांपा जिले में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में जांजगीर के कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन में महिला सम्मेलन एवं पोषण मेले का आयोजन किया गया। सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां, नारायण बसते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं धैर्य, सामर्थ्य, शक्ति, सहनशीलता की प्रतीक महिला हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा अनेक कानून बनाए गए हैं। श्रीमती महंत ने कहा कि ईश्वर की श्रेष्ठ रचना है महिला। महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। वे जागरूक होकर अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा का उदाहरण देते हुए महिलाओं को अपनी जागरूकता का परिचय देने के लिए प्...
महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: फतह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो

महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: फतह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो

Chhattisgarh
कहते हैं कि हौसला बड़ा हो तो कोई मंजिल ऊंची नहीं रहती। इसे छत्तीसगढ़ की बेटी और जांजगीर-चांपा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अमिता श्रीवास ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का मिशन लेकर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया। तंजानिया स्थित किलिमंजारो की 5895 मीटर ऊंची चोटी पर पहंुचने के बाद उन्होंने ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का भी संदेश दिया। सुश्री अमिता की उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी से दिया ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का संदेश सुश्री अमिता का पर्वतारोहण कर ऊंचाईयां फतह करने का सपना आसान नहीं था। पर कहते है कि सपने हमेशा बडे़ देखना चाहिए, तभी हम उसे हासिल कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास ...
पाटन : गृह मंत्री बठेना पहुंचकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु की घटना का जायजा लिया

पाटन : गृह मंत्री बठेना पहुंचकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु की घटना का जायजा लिया

Chhattisgarh
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज सुबह दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना पहुंचकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु की घटना का जायजा लिया और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को गंभीरता से घटना की जांच के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने घटना वाले मकान के कमरे से लेकर जले हुए पैरावट तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने इंटेलिजेंस टीम बनाकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में आई.जी. इंटेलिजेंस से भी बात की है। गृहमंत्री ने एक-एक स्पॉट को ध्यान से देखा और इस संबंध में अधिकारी से बात की। उन्हांेने जिस मकान में परिवार रहता था, उसका पूरा जायजा लिया। फिर घटना को लेकर गंभीरता से जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है।...
मुख्यमंत्री शामिल हुए संत शिरोमणी रविदास जयंती समारोह में, कहा ‘समाज शिक्षा से नाता जोड़ेे और कुरीतियों से नाता तोडे़’

मुख्यमंत्री शामिल हुए संत शिरोमणी रविदास जयंती समारोह में, कहा ‘समाज शिक्षा से नाता जोड़ेे और कुरीतियों से नाता तोडे़’

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने आज यहां संत शिरोमणी रविदास जयंती एवं मेहर युवक युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा जरूरी है। समाज शिक्षा से नाता जोड़ेे और कुरीतियों से नाता तोडे़। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ब्लॉक स्तर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त हो सके। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में संत शिरोमणी रविदास मंदिर के समीप स्थित छत्तीसगढ़ हरदिया साहू समाज के भवन में मेहर समाज द्वारा इस अवसर पर समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां विवाह के बंधन में बंधे जोड़ों को उनके खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इसके पहले संत शिरोमणी रविदास जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर उनसे...
मुख्यमंत्री ने बिरगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने बिरगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां आडवाणी अर्लीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, क्षेत्रीय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पंकज शर्मा, जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका बिरगांव के प्रशासक डॉ. एस. भारती दासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव, आयुक्त नगर पालिका निगम बिरगांव श्री श्रीकांत वर्मा संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि देश, प्रदेश और समाज में महिलाओं के उत्थान के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को स्वालम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। श्री बघेल ने कहा है कि एक महिला के समर्थ बनने से पूरा परिवार आगे बढ़ता है परिवार से समाज और समाज से देश प्रदेश की उन्नति प्रभावित होती है इसलिए हमें परिवार की आधारशिला को मजबूत बनाना है जिसका सकारात्मक प्रभाव निश्चित ही आने वाले समय में दिखाई देगा।...