दिनांक : 20-Sep-2024 12:08 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

दंतेवाड़ा: ’नारी शक्ति पुरस्कार’ के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित

दंतेवाड़ा: ’नारी शक्ति पुरस्कार’ के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित

Chhattisgarh
महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा ’’नारी शक्ति पुरस्कार’’ के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2021 को दिये जाएगें। ’’नारी शक्ति पुरस्कार’’ महिला-बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। आवेदक http://narishaktipuraskar.wcd.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...
जगदलपुर: पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को

जगदलपुर: पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को

Chhattisgarh
बस्तर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी  को आयोजित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्थारथ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि बस्तर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के एक लाख 25 हजार 934 बच्चों को पोलियों दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में स्वीकृत बूथ 504 टीम की संख्या 1007 सुपरवाईजर, 101 टीकाकरण की 2015 मोबाईल टीम 08 ट्रांजिस्ट टीम 30 है। जगदलपुर शहरी क्षेत्र में 71 बुथ स्थापित की गई है, एवं इस बार बाजार, मेले, मड़ई उच्च जोखिम क्षेत्रों, ईंट भत्ता भवन निर्माण घुमन्तु बसाहटो, बस स्टैण्ड एवं रेल्ये स्टेशन में मोबाईल टीम आने-जाने वाले बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाया जाएगा। पूरे भारत वर्ष में 31 जनवरी 2021 को बूथ पर और 01 व 02 फरवरी घर-घर जा कर छुटे हुए बच्चों को दो बंुद पोलियो दवाई पिलाई जाएगी। वर्तमान में विश्वव्यापी कोव...
दंतेवाड़ा: कोटा से महिला को सखी सेन्टर द्वारा सुरक्षित लाया गया, अपनो से बिछड़ी कमला बाई की घर वापसी

दंतेवाड़ा: कोटा से महिला को सखी सेन्टर द्वारा सुरक्षित लाया गया, अपनो से बिछड़ी कमला बाई की घर वापसी

Chhattisgarh
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा, परिवर्तित नाम श्रीमती कमला बाई नाग उम्र 40 वर्ष ( मानसिक रूप से विक्षिप्त ) महिला निवासी ग्राम पंचायत कवंलनार को सकुशल घर वापसी कराया गया। कमला बाई का परिवार गरीबी रेखा के जीवन यापन करने वाला परिवार है जो कि राजस्थान से अपने माता को लाने में असमर्थ था। कमला बाई नाग ग्राम पंचायत कंवलनार 2-3 वर्ष से मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में घर से भटकते-भटकते अन्य राज्य राजस्थान के कोटा जिले में पहुँच गई थी। जहां पुलिस विभाग के द्वारा नारी निकेतन में दाखिला करवाया गया। वहां महिला से पूछताछ एवं परामर्श के द्वारा दन्तेवाड़ा निवासी ज्ञात होने एवं अपने परिजनों के पास जाने की इच्छा जाहिर करने पर नारी निकेतन कोटा के द्वारा नारी निकेतन दन्तेवाड़ा सम्पर्क किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने उनके परिजनों से सम्पर्क कर उनके बेटे राजेश नाग एवं देवर मनोज कुमार को शासकी...
जांजगीर-चांपा : उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार,कौशल परीक्षा 8 फरवरी को

जांजगीर-चांपा : उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार,कौशल परीक्षा 8 फरवरी को

Chhattisgarh
शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक -1 जांजगीर में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु साक्षात्कार और  कौशल परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को पूर्वान्ह 9:00 बजे जिला पंचायत के संसाधन केंद्र के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यक्ष  से जारी पत्र के अनुसार अंग्रेजी माध्यम के व्याख्याता अंग्रेजी व गणित,  शिक्षक अंग्रेजी, सहायक शिक्षक कला समूह और सहायक शिक्षक विज्ञान समूह के पदों के लिए साक्षात्कार ,कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । कौशल परीक्षा और साक्षात्कार के लिए जारी सूची जिले की वेबसाइट  www.janjgirchampa.gov.in  पर अपलोड किया गया है।...
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा हेतु 19 फरवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा हेतु 19 फरवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित

Chhattisgarh
राज्य शासन द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत् कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से 19 फरवरी  2021 तक सम्बन्धित स्कूलों में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस दिशा में नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाना तथा बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए मौके प्रदान करना है। जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को राज्य के चयनित उत्कृष्ट निजी स्कूलों में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाया जाता है। योजनान्तर्गत सम्बन्धित स्कूल का संपूर्ण शुल्क आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा वहन किया जाता है एवं छात्र-छात्राओं को कक्षा 12वीं तक अध्य...
धमतरी: 268 शिक्षकों का समयमान वेतनमान स्वीकृत

धमतरी: 268 शिक्षकों का समयमान वेतनमान स्वीकृत

Chhattisgarh
शिक्षक संवर्ग का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उच्चतर समयमान वेतनमान आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है जिसमें जिले के शिक्षक संवर्ग (ई एवं टी) से वर्तमान में 78 की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 190 को पूर्व में इसका लाभ दिया जा रहा है, इस प्रकार कुल 268 शिक्षकों को समयमान वेतनमान दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूर्व एवं वर्तमान स्वीकृति के उपरांत शिक्षक (ई. संवर्ग) प्रथम समयमान वेतनमान का लाभ 158 को, द्वितीय वेतमान 06 को तथा तृतीय वेतनमान 34 को प्रदाय किया गया है। इसी प्रकार शिक्षक (टी. संवर्ग) से प्रथम समयमान वेतनमान 38 को, द्वितीय 16 को, तृतीय 14 को तथा पीटीआई (ई. संवर्ग) 02 को प्रथम समयमान वेतनमान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 78 को समयमान वेतनमान स्वीकृति के उपरांत कुल 268 शिक्षकों को इसका लाभ दिया जा रहा है।...
दान देने और लेने का पर्व छेरछेरा… जानिए क्यों मनाया जाता है दान का महापर्व छेरछेरा तिहार

दान देने और लेने का पर्व छेरछेरा… जानिए क्यों मनाया जाता है दान का महापर्व छेरछेरा तिहार

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में पौस माह की पूर्णिमा तिथि को "छेरछेरा" का जो पर्व मनाया जाता है, वह अलग-अलग वर्ग के लोगों के द्वारा अलग-अलग मान्यताओं के अंतर्गत मनाया जाता है। यहां के मूल निवासी वर्ग के लोग, जो गोंडवाना या कहें, आदिवासी संस्कृति को जीते हैं, वे इसे पौस पूर्णिमा के अवसर पर गोटुल/घोटुल की शिक्षा में पारंगत हो जाने के पश्चात् तीन दिनों का पर्व मनाते हैं। जबकि यहां के मैदानी भाग में निवासरत अन्य सामान्यजन खरीफ की फसल की लुवाई-मिसाई के पश्चात उल्लास के रूप में एक दिन का दान पर्व के रूप में मनाते हैं। इन दोनों ही मान्यताओं से इतर मुझे अपने साधनाकाल में इसके आध्यात्मिक स्वरूप का जो ज्ञान प्राप्त हुआ, उसके अनुसार यह पर्व महादेव द्वारा विवाह के पूर्व देवी पार्वती से परीक्षा लेने के निमित्त,उनके घर जाकर भिक्षा मांगने के प्रतीक स्वरूप मनाया जाने वाला पर्व है। आप सभी को यह ज्ञात है कि पार्वती से ...
रायपुर : डबरी, कुआं निर्माण, तालाब गहरीकरण से भू-जल संवर्धन के साथ 52 हजार मजदूरों को मिला रोजगार

रायपुर : डबरी, कुआं निर्माण, तालाब गहरीकरण से भू-जल संवर्धन के साथ 52 हजार मजदूरों को मिला रोजगार

Chhattisgarh
मनरेगा के तहत भू-जल संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। जशपुर जिले में 3181 डबरी, 1168 कुआं का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार 414 नवीन तालाब निर्माण एवं 251 तालाब गहरीकरण के अलावा नरवा कार्यक्रम के अंतर्गत् गली प्लग 867, ब्रश हुड 1511, बोल्डर चेक 930, गेबियन 78 कार्यो का निर्माण पूर्ण किया गया है। इन कार्यों के पूर्ण होने से 6 हजार 356 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबे में सिंचाई सुविधा मिली है। साथ ही क्षेत्र में जल संरक्षण, संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। जशपुर जिले के विभिन्न विकासखण्डों ग्राम पंचायतों में ग्रामवासियों को मनरेगा के तहत् अधिक से अधिक काम देने के लिए कार्य स्वीकृत किया जा रहा है। गांवों में डबरी निर्माण, कुआं निर्माण, तालाब गहरीकरण, मेढ़बंधान, नरवाबंधान, भूमि समतलीकरण  के कार्य स्वीकृति किये जा रहें और उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में लगभग 52 हजार ग्रामीणजनों क...
मुख्यमंत्री को दान में मिले अन्न का सुपोषण योजना में और प्राप्त राशि का अस्पताल में किया जाएगा उपयोग

मुख्यमंत्री को दान में मिले अन्न का सुपोषण योजना में और प्राप्त राशि का अस्पताल में किया जाएगा उपयोग

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री ने आज ‘‘छेरछेरा, छेर बरक दिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा’’ कहते हुए जब कांकेर में पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में छेरछेरा का दान मांगा, तो लोगों ने टोकरी, सूपा और बोरी में भर-भरकर, मुख्यमंत्री को तुला में तौलकर उनके वजन के बराकर अन्नदान किये। कांकेर के मुख्य मार्ग पर छेरछेरा मांग रहे मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए नागरिकों ने खुले मन से अन्न दान किये। लोगों ने फल, सब्जियां, छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी दान में दिए। मुख्यमंत्री को छेरछेरा से प्राप्त अन्न का सुपोषण योजना के लिए और राशि का अस्पताल में उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छेरछेरा पुन्न...
नई पीढ़ी को मिली डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा, सीएम बघेल ने शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया अवलोकन

नई पीढ़ी को मिली डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा, सीएम बघेल ने शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया अवलोकन

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर प्रवास के दूसरे दिन आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे, शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। प्रदेश की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के अवलोकन के दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से स्कूल में अध्ययन-अध्यापन के बारे में चर्चा की। अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बातचीत की तथा उन्हें पोयम भी सुनायें। मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्लास रूम में बच्चों को पढ़ते देख अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते...