आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ प्रयास विद्यालयों के 20 बच्चों का एमबीबीस और बीडीस शिक्षा के लिए चयन होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज एमबीबीस और बीडीएस के लिए चयनित बच्चों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओ सहित युवाओं और कमजोर वर्गों के विकास के निरन्तर काम कर रही है। राज्य के अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए नीतिगत फैसलों के साथ विभिन्न योजनाओं का संचकलन कर रही है इसी कक परिणाम है कि आज कमजोर वर्ग के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। ऐसे वर्गों के बच्चों के मदद के लिए सरकार तत्पर है। उन्हें सरकार की ओर हर संभव मदद मिलता रहेगा।
एमबीबीस और बीडीएस के लिए चयनित बच्चों में सुहाना, श्रेया पन्ना, नमीता कोर्राम, रेशमी कोमरे, अरूणा नेताम, यामिनी कुंजाम, फालगुनी बघेल, सेतकुमारी, नूतन लाटिया, काजल खांडे, हर्षिता मंडावी, चित्ररेखा दीवान, पुनिता मंडावी, दीपशिखा तिग्गा, उषा, हिमांशु बेक, दीपिका नाग, मनीता तिरकी, पुष्पराज सिंह अयाम, मिलन सिंह है।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh19/09/2024रायपुर : सागर को मिलेगा कृत्रिम हाथ, जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
- Baloda Bazar19/09/202491 वर्षीय बुजुर्ग ने पेश की मिसाल : अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश
- Chhattisgarh19/09/2024मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी ने नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए जताया आभार
- Chhattisgarh19/09/2024मुख्यमंत्री जनदर्शन: दिव्यांग विवेक को मिला वॉकर