गोवा में आयोजित 37वां राष्ट्रीय खेल के एथलेटिक्स इवेंट में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी जौहर दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ी नियमित अभ्यास के बाद में मंगलवार को रवाना हो गए हैं। पदाधिकारियों ने संघ की उम्मीदों के अनुरूप पदक अर्जित करने का विश्वास जताया है। यह स्पर्धा गोवा में मंगलवार से शुरू हो गई है और नौ नवंबर तक आयोजित होगी।
स्पर्धा में अलग-अलग खेलों का आयोजन हो रहा है। इसमें देश के लगभग सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से विभिन्न खेलों में खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें एक एथलेटिक्स भी शामिल है। एथलेटिक्स का मुकाबला 29 अक्टूबर से शुरू होकर तीन नवंबर तक चलेगा। इस स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ ने तीन खिलाड़ियों का चयन किया है। इनका चयन एथलेटिक फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा किया गया। इनमें पुकेश्वर लाल 3000 मीटर स्टीपल चेस, सचिन कुंडू 10000 मीटर व 5000 मीटर दौड़ में और रुक्मणी साहू 5000 मीटर दौड़ में भाग लेंगी।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh28/10/2024मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप
- Chhattisgarh27/10/2024मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील
- Chhattisgarh27/10/2024मुंगेली : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनियारी नदी पर बनने वाले पुल का किया शिलान्यास
- Bilaspur27/10/2024प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को वर्चुअली करेंगे सिम्स अस्पताल का लोकार्पण और केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास