मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली उत्तर प्रदेश चुनाव के पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक खींचतान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। चुनाव अभियान में उनकी बड़ी भूमिका होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव अभियान संचालित कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऐसी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बहुत पहले से जताई जा रही थी। जुलाई में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्...