28 सितंबर को राजिम में होगा किसान महापंचायत, भारत बंद को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का समर्थन
रायपुर। तीनों कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के बंद को अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने अपना समर्थन दिया है। इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने भी केंद्र की तीनों कृषि कानूनों का विरोध जताया है। किसानों के प्रदर्शन को कांग्रेस ने हर समय साथ दिया है। वहीं इस बार भी भारत बंद को काग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस के अलावा छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने भारत बंद का समर्थन किया है।
28 सितंबर को राजिम में होगा किसान महापंचायत
तीनों कृषि कानूनों को लेकर राजधानी रायपुर से लगे राजिम में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। महापंचायत में शामिल होने देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इनमें राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, मेघा पाटकर किसान महापंचायत में शामिल होंगे।...