दिनांक : 18-Oct-2024 04:53 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: tourism day

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यटन देश-प्रदेश की आर्थिक उन्नति और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां महासमुंद जिले में स्थित पुरातात्विक धरोहर सिरपुर, सरगुजा की रामगढ़ में प्राचीनतम नाटयशाला सीताबेंगरा गुफा, बस्तर में चित्रकोट और तीरथगढ़ के जलप्रपात, कुटुमसर की गुफाएं जैसे अनेक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व के हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व के खजाने से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ को पर्यटन के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक स्थलों को रमणीय बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और समृद्ध विरासत को संजोन...