दिनांक : 21-Mar-2026 02:39 AM
Follow us : Facebook

Author: admin

डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी में 32वां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल

डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी में 32वां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल

Chhattisgarh, Rajnandgaon
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान समय में, जब संपूर्ण विश्व आपसी भौतिक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है, ऐसे में भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। मानवता के उत्थान और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए बुद्ध के दिखाए रास्ते का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बुद्ध के संदेशों का व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है, जिसके कारण यहाँ सभी धर्मों के लोग आपसी सौहार्द, भाईचारे और समरसता के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय आज डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध प्रज्ञागिरी तीर्थ स्थल में आयोजित 32वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस आयोजन में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, विद्वान एवं अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ धार्मिक समरसता का उत्कृष्...
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन

Chhattisgarh, Dantewada
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के अध्ययन यात्रा-2025 के अंतर्गत 18 वरिष्ठ अधिकारियों का दल दंतेवाड़ा पहुंचकर जिले में संचालित सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया और जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने सबसे पहले गीदम स्थित डेनेक्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री की शुरुआत की थी। इस फैक्ट्री में निर्मित कपड़ों को डेनेक्स ब्रांड के नाम से बाजार में बेचा जाता है। जिले में चार फैक्ट्रियों की स्थापना की जा चुकी है, जिनका लक्ष्य लगभग 1,200 परिवारों को रोजगार देना है। यहां अधिकारियों ने कामकाजी महिलाओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने कारली स्थित नक्सल पीड़...
बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली और एम्स रायपुर की टीमों ने किया रायगढ़ का निरीक्षण

बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली और एम्स रायपुर की टीमों ने किया रायगढ़ का निरीक्षण

Chhattisgarh, Raigarh
रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और एम्स रायपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रायगढ़ पहुंची। टीमों ने संक्रमित पोल्ट्री फार्म और आसपास के इंफेक्टेड जोन का निरीक्षण किया और संक्रमण नियंत्रण की प्रक्रिया की समीक्षा की। इसके बाद कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के साथ भारत सरकार के एसओपी के तहत आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने पोल्ट्री फार्म सैनिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया और घर-घर जाकर रैंडम जांच भी की। पशुपालन विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. एच.आर. खन्ना ने रायगढ़ प्रशासन द्वारा उठाए गए त्वरित कदमों की सराहना करते हुए कहा कि संक्रमित पोल्ट्री, अंडों और चूजों का तेजी से नष्ट किया जाना प्रभावी रणनीति रही। उन्होंने निर्देश दिया कि पोल्ट्री फार्म को शीघ्र सैनिटाइज करने के लिए फ्लेम गन और डिसइंफेक्टेंट का उपयोग किया जाए।...
आबकारी सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा: अवैध मदिरा और मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

आबकारी सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा: अवैध मदिरा और मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Chhattisgarh
आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने आज नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन, उड़नदस्ता दल, एवं विभिन्न जिलों के आबकारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सुश्री संगीता ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। आबकारी सचिव सुश्री संगीता ने  स्थानीय चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वि...
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली लीजेन्ड 90 की आयोजन समिति

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली लीजेन्ड 90 की आयोजन समिति

Chhattisgarh, India, Sports
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में आमंत्रित किया। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से 18 फरवरी तक लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इस अवसर पर लीजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम की 21 नंबर की विशेष जर्सी भेंट की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय की जन्म तिथि 21 फरवरी है, इसको ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम 21 नंबर की यह विशेष जर्सी भेंट की गई है। लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन इस वर्ष भारत में पहली बार किया जा रहा है। 06 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में यह टूर्नामेंट ख...
महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी, 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया

महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी, 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में 2,13,300 हितग्राहियों को 19.79 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बस्तर जिले में 1,91,609 हितग्राहियों को 18 करोड़ 87 हजार रुपए, बेमेतरा जिले में 2,52,906 हितग्राहियों को 23.96 करोड़ रुपए और बीजापुर जिले में 38,273 हितग्राहियों को 3.67 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया। बिलासपुर जिले में 4,22,741 हितग्राहियों को 39.54 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा जिले म...
नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी

नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण की स्मृति में नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के समीप निर्माणाधीन जनजातीय संग्रहालय का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस संग्रहालय में अंग्रेजी हुकुमत के दौरान हुए जनजातीय विद्रोहों की झांकी का निर्माण किया जा रहा है। आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने निर्माणाधीन संग्रहालय का आज निरीक्षण किया और संग्रहालय निर्माण की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संग्रहालय के शेष कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों, ठेकेदारों और क्यूरेटर का एक दल बनाकर एक-एक गैलेरी का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि संग्रहालय के आस-पास जल जमाव की स्थिति निर्मित न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान रखा ...
बीमार के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से नाम हटाने की अर्जी देने वाले की हो रही मेडिकल जांच

बीमार के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से नाम हटाने की अर्जी देने वाले की हो रही मेडिकल जांच

Chhattisgarh
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के मतदान दल गठन शाखा की ओर से 1 फरवरी से प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों का मेडिकल जांच किया जा रहा है। यह आवेदन सरकारी कर्मी निर्वाचन ड्यूटी से बचने या अपनी असमर्थता के कारण दिया जा रहा है। इन आवेदनों को जिला प्रशासन की ओर से सीएमएचओ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को भेजा जा रहा है। इन आवेदनों पर मेडिकल परीक्षण उपरांत दिए गए अभिमत पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्णय लेंगे। आवेदन देने वाले सरकारी कर्मी को प्राप्त आवेदन के दूसरे दिन (शासकीय अवकाश को छोड़कर) मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा।...
अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों का लिया जायजा

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों का लिया जायजा

Chhattisgarh, Rajim Nawapara
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियां नए मेला स्थल पर जोरों पर चल रही हैं। यह भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 14 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने आज राजिम कुंभ स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे, प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राजिम कुंभ कल्प मेला छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसे ‘छत्तीसगढ़ का प्रयागराज’ भी कहा जाता है। त्रिवेणी संगम (राजिम) में यह कुंभ माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आ...
धमतरी बना जल संरक्षण का रोल मॉडल: 7,539 करोड़ लीटर पानी की बचत

धमतरी बना जल संरक्षण का रोल मॉडल: 7,539 करोड़ लीटर पानी की बचत

Chhattisgarh, Dhamtari
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान के बजाय चना, सरसों, मूंग, अलसी, तोरिया, सूर्यमुखी जैसी दलहन-तिलहन फसलों की खेती को अपनाकर जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। इस बदलाव ने किसानों की सोच में परिवर्तन लाते हुए करीब 7,539 करोड़ लीटर पानी की बचत की और लगभग 2,641 करोड़ रुपये के संभावित आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त किया। पिछले वर्ष जिले में 30,339 हेक्टेयर में गर्मी की धान की खेती की गई थी, जो इस वर्ष मात्र 24,056 हेक्टेयर रह गई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, 6,283 हेक्टेयर धान रकबे में कमी से, न केवल पानी की बचत हुई बल्कि 151 करोड़ यूनिट बिजली और 754 करोड़ रुपये की ऊर्जा लागत को भी कम हुआ है। साथ ही खेती की लागत घटने से किसानों को 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बचत हुई। जिला प्रशासन ने गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया और किसानों को धान की जगह दलहन-तिलहन फसलों की खेती...