दिनांक : 20-Mar-2026 06:08 PM
Follow us : Facebook

Author: admin

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा रही है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में छत्तीसगढ़ की बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। यह बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बे...
25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Chhattisgarh, India
नगरीय निकाय और पंचायत आम चुनाव 2025 के मद्देनजर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में 25 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से मतदाता दिवस पर विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस दिवस का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता पैदा करना और उन्हें मतदान के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मतदान एक राष्ट्रीय कर्तव्य है और सभी मतदाताओं को अपने मत का उपयोग करना चाहिए। मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान प्रक्रिया के बारे में शिक्षा और मतदाता पंजीकरण अभियान शामिल हैं।...
मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि नेताजी के द्वारा देश के लिए किए गए अतुल्य योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेताजी अपने साहसिक नेतृत्व और देश प्रेम के लिए जाने जाते थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने  ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में उत्साह का संचार किया और आजादी के लिए देशवासियों को अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साहस, बलिदान और दृढ़ संकल्प से भरा जीवन आज भी युवाओं को देश की सेवा के लिए अथक परिश्रम करने...
जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सभी अवकाश पर लगाया प्रतिबंध

जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सभी अवकाश पर लगाया प्रतिबंध

Chhattisgarh
निर्वाचन आचार संहिता लागू होने पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने   निर्वाचन जैसे लोक महत्व के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय निकाय और पंचायत आम चुनाव 2025 की कार्यवाही संपन्न होने तक जिले में स्थित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, केन्द्रीय कार्यालयों एवं भारत सरकार के उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश में कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी के अनुमति के बिना किसी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाश पर जाने अथवा मुख...
राजनांदगांव : कलेक्टर ने शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलायी जाएगी आईएफए एवं विटामिन ए की सिरप

राजनांदगांव : कलेक्टर ने शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलायी जाएगी आईएफए एवं विटामिन ए की सिरप

Chhattisgarh, Rajnandgaon
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने शिशु मातृत्व भवन जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले के 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण सत्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए विटामिन ए एवं आईएफए का सिरप पिलाने पालकों से अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि विटामिन ए के सेवन से शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता में वृद्धि होती है। आंखों की परत यानी कार्निया सुरक्षित होती है, इससे बाल मृत्यु दर में कमी, दस्त, खसरा एवं आंखों के रोग रतौधी और कुपोषण से बचाव होता है। शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले में बच्चों को मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र कर आईएफए एवं विटामिन ए की सिरप पिलायी जायेगी। इस अवसर पर सिविल ...
रायपुर : भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

रायपुर : भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

Chhattisgarh, India
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है। आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का गहरा संबंध है। यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को दर्शाते हुए राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत कर रही है। झांकी के आगे के हिस्से में निराकार राम की उपासना करने वाले रामनामी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती स्त्री औ...
विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Chhattisgarh, India
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘कल्पनाएं: बेहतर भारत की’ कार्यक्रम में एनआईटी, आईआईटी और आईआईएम के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप सभी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। इन संस्थानों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की शिक्षा दी जा रही है। देश में एआई मशीन लर्निंग, ग्रीन हाईड्रोजन जैसी नवीन तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उपराष्ट्रति ने कहा कि भारत जब 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब यह एक सशक्त और विकसित भारत का सपना केवल लक्ष्य नहीं बल्कि सुनिश्चित गंतव्य बन चुका होगा। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि भारत युवाओं की बदौलत फिर से विश्व गुरू...
30 जनवरी को मनाया जाएगा शहीद दिवस, पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा 2 मिनट का मौन

30 जनवरी को मनाया जाएगा शहीद दिवस, पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा 2 मिनट का मौन

Chhattisgarh, India
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाना है और अन्य काम तथा गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए। जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए। इस आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित अनुदेश जारी किए जाए। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्...
राज्यपाल डेका सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए

राज्यपाल डेका सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए

Chhattisgarh, Raipur
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज राजधानी रायपुर में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए और वर वधु को दाम्पत्य जीवन हेतु शुभाशीर्वाद दिया।
राजनांदगांव : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की घोषणा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली प्रेसवार्ता

राजनांदगांव : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की घोषणा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली प्रेसवार्ता

Chhattisgarh, Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत 2025 हेतु आम निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। जिसके अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता लेकर राजनांदगांव जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत 2025 आम निर्वाचन कार्यक्रम में संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बाघे एव अन्य अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण राजनांदगांव जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। केवल नगरीय निकाय हेतु राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) राजनैतिक विज्ञापनों का...