दिनांक : 20-Mar-2026 12:07 AM
Follow us : Facebook

Author: admin

रायपुर : तेंदूपत्ता पारिश्रमिक से बच्चों की पढ़ाई हो रही है आसान: राकेश्वरी ध्रुव

रायपुर : तेंदूपत्ता पारिश्रमिक से बच्चों की पढ़ाई हो रही है आसान: राकेश्वरी ध्रुव

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
ग्राम सोरम की श्रीमती राकेश्वरी ध्रुव बतातीं हैं कि वे तेन्दूपत्ता तोड़ने जातीं हैं और जंगल में भी काम करतीं हैं। उन्होंने बताया कि पहले तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रति मानक बोरा 4 हजार रूपये मिलता था, अब हमें 5 हजार 500 रूपये मिल रहा है, जिससे परिवार के खर्च पूरा चला लेतीं हैं और बच्चों की पढ़ाई तथा अन्य आवश्यक जरूरतों में भी राशि को खर्च कर रहें हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देवा साय का धन्यवाद ज्ञापित किया। धमतरी जिले के 29 हजार 830 संग्राहकों को 13 करोड़ दो लाख 23 हजार 940 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। हरा सोना के नाम से जाना जाने वाला तेंदूपत्ता का संग्रहण ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि के अतिरिक्त आय का एक पूरक स्त्रोत है। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर तेंदूपत्ता का संग्रहण लघु वनोपज के रूप में किया जाता है। लाखों ग्रामीण इस कार्य से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ...
स्वागतम पोर्टल: मंत्रालय आने वाले आगंतुकों को बिना लंबी प्रक्रिया के सुगम प्रवेश, अधिकारियों से मिलना हुआ आसान

स्वागतम पोर्टल: मंत्रालय आने वाले आगंतुकों को बिना लंबी प्रक्रिया के सुगम प्रवेश, अधिकारियों से मिलना हुआ आसान

Chhattisgarh
मंत्रालय आने वाले आगंतुकों के लिए प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। रायपुर के श्री नितिन वाले  अपने निजी कार्य से सचिव से मिलने महानदी भवन मंत्रालय आए थे ।श्री वाले ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वागतम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण, यात्रा का उद्देश्य, व्यक्तिगत जानकारी और मिलने का समय दर्ज करने पर उन्हें तुरंत पुष्टिकरण संदेश और प्रवेश पत्र प्राप्त हो गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमजनता के मंत्रालय प्रवेश के लिए स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ कर सुविधा प्रदान किए है। स्वागतम पोर्टल के माध्यम से आमजनता का मंत्रालय के अधिकारियों से मिलना आसान हो गया है। श्री नितिन ने बताया कि प्रवेश द्वार पर उनकी पहचान सत्यापित होने के बाद उन्हें सुगमता से मंत्रालय में प्रवेश मिल गया। उन्होंने इस पोर्टल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सा...
रायपुर : विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर : विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के एम्स आडिटोरियम में रिमोट का बटन दबाकर 100 दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतिमाह दी जाने वाली 1 हजार रूपए की राशि के आनलाइन ट्रांसफर करने की भी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को निक्षय निरामय की शपथ भी दिलाई। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 100 दिनों तक राज्य में टीबी, कुष्ठ और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना में राज्य के वृद्धजनों का भी स्वास्थ्य जांच और उपचार शामिल है। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत के साथ ही साल 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनान...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के ऐम्स परिसर में "निक्षय निरामय छत्तीसगढ़"  100 दिवसीय जांच व उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता व टीबी जांच हेतु संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी हेतु स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी जिससे संदेहास्पद टीबी मरीजों का स्पॉट पर ही टीबी रोग का पता लगाया जा सकेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ए.आई. तकनीक से हैंड हेल्ड एक्स रे, CY-टीबी जांच व  16 चैनल वाले ट्रूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की तुरंत एक्स रे द्वारा जांच एवं उपचार किया जाएगा ।...
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुये शामिल राज्यपाल रमेन डेका

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुये शामिल राज्यपाल रमेन डेका

India
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में गौरवपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि सैनिक निस्वार्थ भाव से हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहते है और अपना जीवन देश सेवा के लिए लगाते है। समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है कि उनके लिए मदद करें। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अधिक से अधिक सहयोग देकर वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करें। राज्यपाल ने सशस्त्र झण्डा दिवस निधि के लिए 2 लाख रूपए की सहयोग राशि राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की। कार्यक्रम में राज्यपाल ने सभी शहीदों की वीर नारियों एवं माताओं, आश्रितों को सम्मान राशि 7 हजार 100 और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वीरता अलंकरण प्राप्त कर्ताओं और झण्डा दिवस के अवसर पर विशेष योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया। राज्यपाल ने आंध्र प्रदेश...
कवर्धा : कृषक उन्नति योजना किसानों के समृद्धि की बनी नई राह

कवर्धा : कृषक उन्नति योजना किसानों के समृद्धि की बनी नई राह

Chhattisgarh, Kawardha
किसानों को भारत की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। जब उनके खेत लहलहाते हैं, तो देश की समृद्धि अपने चरम पर होती है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की इस ताकत को पहचानते हुए उनकी उन्नति और सशक्तिकरण के लिए सतत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू कृषक उन्नति योजना न केवल किसानों के जीवन को बदल रही है, बल्कि उनकी मेहनत को सम्मान और सही मूल्य भी दे रही है। कवर्धा जिले के मोटियारी गांव के किसान श्री गंगाराम पटेल इस योजना के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिले एक लाख रुपये के बोनस ने उनके रुके हुए काम पूरे करने में मदद की। इस राशि से उन्होंने अपना अधूरा घर पूरा किया, जो अब बनकर तैयार है। इसके साथ ही, उनके बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाई कराने की उनकी चिंता भी खत्म हो गई। श्री गंगाराम बताते है कि उनके पास 7 एकड़ जमीन है, जिसमें से...
धमतरी : गोविन्द के रंग-बिरंगे गुलाबों की प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बिखर रही खुशबू

धमतरी : गोविन्द के रंग-बिरंगे गुलाबों की प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बिखर रही खुशबू

Breaking News
गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है, इसकी वजह यह है कि दुनियाभर में गुलाब के फूल को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गुलाब की पंखुडियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और यह मुहांसों को सूखने में मदद करता है। इसके साथ ही भगवान की पूजा-पाठ से लेकर कई स्किन एलर्जी और देशी इलाज के लिए भी इस फूल का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि जिले के कुरूद विकासखण्ड के ग्राम राखी के किसान श्री गोविन्द चन्द्राकर ने गुलाब फूलों की बागवानी करने की मन में ठानी। इसके लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन लिया और राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड योजना के तहत अपने ढाई एकड़ रकबा में नेचुरल वेंटीलेटेड पॉली हाउस का निर्माण किया। गोविन्द चन्द्राकर बताते हैं कि वे ड्रीप पद्धति के माध्यम से गुलाब की खेती पिछले तीन सालों से कर रहे हैं, इससे पानी की बचत तो होती ही है। उनके ढाई एकड़ रकबा में 9 लाख गुलाब स्टीक तैयार कर प्रद...
धमतरी : सास सहित घर की तीनों बहुएं ले रहीं महतारी वंदन योजना का लाभ

धमतरी : सास सहित घर की तीनों बहुएं ले रहीं महतारी वंदन योजना का लाभ

Breaking News
महिलाएं चाहे वह कामकाजी हो अथवा गृहणी, वे सबसे पहले अपने परिवार के बारे में सोचती हैं और परिवार के स्वास्थ्य, दिनचर्या, बच्चों की पढ़ाई, घर की जरूरतों इत्यादि को पूरा करने में समय और पैसा खर्च कर देतीं हैं। अपने लिए तो कभी सोचतीं हीं नहीं हैं। ऐसी ही कहानी है धमतरी शहर से लगे ग्राम मुजगहन की श्रीमती कृष्णा सेन और उनकी तीनों बहुओं श्रीमती तरूण, श्रीमती पुष्पा और श्रीमती ममता का। वैसे तो सास सहित बहुएं कुछ न कुछ कार्य करती हैं और घर खर्च के लिए अपने-अपने पति का हाथ बटातीं हैं, लेकिन स्वयं के लिए कभी भी खर्च नहीं कर पातीं। सास कृष्णा बाई बतातीं हैं कि उनके पति पवन कुमार सेन सेलून का कार्य किया करते थे, लेकिन अधिक उम्र और बेटों का इस काम में हाथ बटाने के कारण अब नहीं करते हैं। उनके बेटे सेलून का काम करते है। बहुए क्रमशः तरूण, पुष्पा और ममता भी घरेलू काम के साथ अन्य कार्य करती है। अपने परिवार...
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : विकसित राष्ट्र बनाने में दिव्यांगजन निभा रहे अहम भूमिका : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : विकसित राष्ट्र बनाने में दिव्यांगजन निभा रहे अहम भूमिका : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Chhattisgarh, Janjgir Champa
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा विकसित राष्ट्र बनाने में दिव्यांगजन अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पुनर्वास एवं उनके हित के संरक्षण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। वे आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह को सम्बोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने की। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजन और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आगे कहा कि राज्य में दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ एवं पुनर्वास हेतु विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम संचालित हैं। जिसमें से सामाजिक सहायता कार्यक्रम अं...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शासकीय मेडिकल कालेजों में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शासकीय मेडिकल कालेजों में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विष्णु के सुशासन में राज्य सरकार जनहित में लगातार नीतिगत निर्णय ले रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दिशा में प्रयास करते हुए अपने सुझाव सामने रखे थे। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में राज्य के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के स्वशासी सोसायटियों की बैठक में आज चिकित्सा महाविद्यालयों एवं संबद्ध चिकित्सालयों के वित्तीय विकेंद्रीकरण के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण एवं जनहित के निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों से महाविद्यालय स्तर पर स्वशासी सोसायटियों का सुदृढिकरण होगा, आवश्यक कार्यों के लिए शासन पर निर्भरता कम होगी, अतिआवश्यक कार्य समय सीमा पर संपन्न हो सकेंगे और तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति चिकित्सा महाविद्यालय स्तर पर ही हो ज...