दिनांक : 19-Mar-2026 10:38 PM
Follow us : Facebook

Author: admin

रायपुर : मतदाता सूची प्रकाशन के पूर्व सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कराएं: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

रायपुर : मतदाता सूची प्रकाशन के पूर्व सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कराएं: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

Chhattisgarh
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निर्वाचन आयोग अटल नगर नवा रायपुर कार्यालय के सभा कक्ष में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम/उप निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन कार्यों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर संभाग के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, संभाग के सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव के सुचारू रूप से संचालन हेतु चुनाव की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केन्द्रों की स्थिति और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक के माध्यम से चुनाव के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने सभी अधिकारियों से शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने सभी आवश्यक तैयारी करन...
रायपुर : सैनिकों के कल्याण के लिए मानवीय संवेदना से कार्य करें – राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर : सैनिकों के कल्याण के लिए मानवीय संवेदना से कार्य करें – राज्यपाल रमेन डेका

Chhattisgarh, India
राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आज राजभवन में सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के राज्य प्रबंधन समिति की 16वीं बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, व उनके आश्रितों के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई एवं भूतपूर्व सैनिकों के हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। राज्यपाल ने कहा कि भारत माता की सेवा में अपना जीवन गुजारने वाले वीर सपूतों का कल्याण करना सबका दायित्व और कर्त्तव्य है। इसमे मानवीय संवेदना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। इस दिशा में हम सभी को विशेष ध्यान देना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सशस्त्र सेना झंडा‘‘ दिवस निधि के लिए संग्रह बढ़ाने के लिए राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड एवं गृह विभाग के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि संग्रह बढ़ाने के लिए सभी तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। ...
एकलव्य विद्यालय के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात : मंत्री श्री राम विचार नेताम

एकलव्य विद्यालय के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात : मंत्री श्री राम विचार नेताम

Chhattisgarh, India
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में आज उनकें निवास कार्यलय में संचालक मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिम जाति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। मंत्री श्री नेताम ने बैठक में कहा कि एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के 4थी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ को मेजबानी मिलना गौरव की बात है। यह कार्य चुनौती पूर्ण और बेहद महत्वपूर्ण है। सबकी सहभागिता से मिलजुल कर इस चुनौती को पुरा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश भर से आने वाले विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों, उनके कोच, टीचर और अभिभावक सहित अनेक डेलीगेट्स उपस्थित रहेंगे, जिनके आवास, आवागमन सहित अन्य व्यवस्था बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को गंभीरता के साथ अपने दायित्वों को ...
राजभवन में मनाया गया असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस

राजभवन में मनाया गया असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस

Chhattisgarh, India
राजभवन में आज असम और नागालैंड राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों,भाषाओं और परंपराओं का संगम है। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे के स्थापना दिवस मनाते हैं। इसी कड़ी में आज राजभवन के दरबार हॉल में असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी। राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन दो अद्भुत राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर, हमारे लिए उनके समृद्ध इतिहास, अद्भुत संस्कृति और उनकी आशाओं और सपनों के बारे में अधिक जानना महत्वपूर्ण है। उन्होंने असम और नागालैंड राज्य की विशेषताओं को रेखांक...
पीएमश्री स्कूल : देश की भावी पीढ़ी को संवारने शासन की पहल

पीएमश्री स्कूल : देश की भावी पीढ़ी को संवारने शासन की पहल

Chhattisgarh, India, Vishesh Lekh
“हम ऐसी शिक्षा चाहते हैं जिससे चरित्र का निर्माण हो, मन की शक्ति बढ़े, बुद्धि का विस्तार हो और व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो।“ भारत के महान दार्शनिक, विचारक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद का यह कथन आज भी प्रासंगिक है, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके बूते मनुष्य स्वयं को स्थापित करते हुए अपने जीवन को सामाजिक, आर्थिक और नैतिक ऊंचाइयों की ओर दिशा और दशा प्रदान करती है। स्वामी विवेकानंद के इन्हीं विचारों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में पीएम श्री स्कूल योजना लागू की। इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अलावा नवीन एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें स्मार्ट क्लासेज, हाईटेक लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, विषयवार सुसज्जित प्रयोगशाला, अटल टिंकरिंग लैब, मीडिया कार्नर, स्वच्छ शौचालय, आकर्षक खेल मैदान एवं सुरक्षित शाला परिसर विकसित किया गया है। जिले...
कैंसर की इलाज सहित आवास, गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से खुश है हरिलाल केंवट और उनका परिवार

कैंसर की इलाज सहित आवास, गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से खुश है हरिलाल केंवट और उनका परिवार

Chhattisgarh
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए सहायता राशि मिलने के साथ ही आवास, गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से हरिलाल केंवट और उनका परिवार बहुत ही खुश है। इन योजनाओं के लाभ के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। मरवाही विकासखण्ड के ग्राम चंगेरी निवासी हरिलाल केंवट गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार से हैं। लगभग छह माह पहले उन्हें मुंह में छाले की समस्या हुई। शुरुआत में मामूली छाले लग रहा था, लेकिन जैसे ही बिलासपुर सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मुंह का कैंसर है यह सुनते हरिलाल बेहद घबरा गए, कि मैं गरीब आदमी इसका इलाज कैसे करवा पाउंगा, फिर डॉक्टरों ने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में बताया। हरिलाल ने स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और इलाज के लिए 4 लाख 35 हजार रूपए स्वी...
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से आशा को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से आशा को मिला नया जीवन

Chhattisgarh, India
जब जीवन में हर तरफ अंधेरा दिखाई देने लगे तब  उम्मीद के एक छोटी सी रोशनी भी पूरे जीवन को प्रकाशवान कर जाती है। ऐसी ही कहानी है कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते में रहने वाली 15 साल की आशा चक्रेश की। सिकलसेल से पीड़ित आशा के जीवन में कई उतार चढ़ाव आये पर कहीं भी उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही थी। यहां पर आशा के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना एक नई उम्मीद बन कर आई। आशा को जन्म से ही सिकलीन की बीमारी है। यह जानकारी मजदूर माता पिता के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। चिकित्सकों ने बताया था कि आशा को  सिकलसेल की बीमारी का वह प्रकार है जो 10 लाख लोगों में एक व्यक्ति को होने वाली बीमारी है। इस संबंध में आशा की माता बिमला बाई चक्रेश ने बताया कि आशा के पिता स्व. मंगलराम चक्रेश उसके स्वास्थ्य और इलाज के लिए हमेशा चिंतित रहा करते थे। आशा के ईलाज के लिए दंपत्ति ने अपनी छोटी सी बचत औ...
रायपुर: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से हो पालन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से हो पालन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग तथा वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में तेजी लाने, जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए निर्माणाधीन ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट्स का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यम...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी, अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी, अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 29 नवम्बर को 46345 किसानों से 2.12 लाख मीट...
आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास: मुख्यमंत्र विष्णु देव साय

आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास: मुख्यमंत्र विष्णु देव साय

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15,000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह पहल एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 15,000 आवास केवल मकान नहीं बल्कि उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक हैं। हमारी सरकार इस योजना को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ लागू करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के विकास और शांति स्थापना की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन देने के लिए...