
रायपुर लोकसभा : विधायक बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली, बड़े धूमधाम से निकली, रिकॉर्ड मतों से जीतने का दावा
रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता एवं रायपुर से आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली आज पूरे धूमधाम और लाव लश्कर के साथ निकाली गई। सिर पर भगवा पगड़ी पहने बाइक चलाते हुए भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं रैली के आगे चल रही थी। माहौल पूरा भगवा मय था। एकात्म परिसर से निकली उनकी नामांकन रैली में हजारों की संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से कार्यकर्ताओ के हुजूम और बाजे गाजे, ढोल नगाड़े एवं लोक कलाकारों के समूह। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री राम विचार नेताम, टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, इंद्र कुमार साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, पुर...