मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 सितंबर को करेंगे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ‘उल्लास साक्षरता अभियान’ का शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेले में उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 8 सितम्बर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री पुंरदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, राजेश मुणत, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब और महापौर श्री एजाज ढेबर सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से 1 स...









