दिनांक : 16-Mar-2026 01:40 AM
Follow us : Facebook

Author: admin

बुजुर्गों ने जताई थी राजिम दर्शन की इच्छा, मंत्री लक्ष्मी श्रीमती राजवाड़े स्वयं लेकर गई राजीव लोचन के दर्शन कराने

बुजुर्गों ने जताई थी राजिम दर्शन की इच्छा, मंत्री लक्ष्मी श्रीमती राजवाड़े स्वयं लेकर गई राजीव लोचन के दर्शन कराने

Chhattisgarh, India, Rajim Nawapara
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने माना स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया था और वहां रहने वाले वृद्धजनों के मन की बात जानने की कोशिश की थी। इस दौरान कुछ वृद्धजनों ने राजीव लोचन के दर्शन की इच्छा जतायी थी, यह इच्छा जल्दी पूरी हुई कि बुजुर्ग बहुत खुश है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बुजुर्गो के इच्छा का मान रखते हुए उन्हें स्वयं राजीव लोचन दर्शन कराने के बारे में सोचा और रविवार को वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को घटारानी और राजीव लोचन मंदिर राजिम का दर्शन कराने स्वयं अपने साथ लेकर गई। इस दौरान श्रीमती राजवाड़े ने बुजुर्गों के साथ भजन-कीर्तन किया और साथ ही स्वाल्पाहार का भी आनंद लिया। घटारानी और भगवान राजीव लोचन के दर्शन से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के हृदय की प्रसन्नता उनके चेहरे से झलक रही थी। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि उनसे मिले आशीर्वाद ने जन सेवा करने के लिए म...
कोरिया : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3500 से अधिक मामले निराकृत, दो करोड़ रुपए से अधिक का सेटलमेंट

कोरिया : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3500 से अधिक मामले निराकृत, दो करोड़ रुपए से अधिक का सेटलमेंट

Chhattisgarh
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में तथा जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री विनय कुमार प्रधान के नेतृत्व में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, बैकुंठपुर में किया गया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी श्री असलम खान, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्री राजेश खलखो, श्री अमन तिग्गा, श्री देवाशीष तिग्गा उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि 13 जुलाई 2024 को जिला न्यायालय बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी तालुका भरतपुर में कुल 12 खंडपीठ एवं राजस्व न्यायालय का 27 खंडपीठ का गठन किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य 2 हजार 607 प्रकरण रखे गए थे, जिसमें से एक हजार 650 प्रकरणों का आपसी राजीनामा क...
विशेष लेख : बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियाँ और उनकी रोकथाम

विशेष लेख : बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियाँ और उनकी रोकथाम

Chhattisgarh, India
बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है। साफ पानी का सेवन, संतुलित आहार और उचित सावधानियों के माध्यम से हम इन बीमारियों से बच सकते हैं। स्वस्थ रहें और बारिश के मौसम का आनंद लें। बारिश का मौसम अपने साथ खुशहाली और ताजगी लाता है, लेकिन इसके साथ ही यह कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। बारिश के मौसम में नमी और पानी का जमाव बीमारियों के लिए अनुकूल वातावरण पैदा करता है। बारिश के मौसम में होने वाली प्रमुख बीमारियों और उनकी रोकथाम के उपायों के बारे में सावधानियों की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आम नागरिकों से अपील की है कि जलजनित बीमारियों से बचने जागरूक रहें और अपने आसपास पानी का जमाव होने न दें, ताकि मच्छर पनप न पाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जलजनित बीमारी फैलने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमला को जानकारी दें और ...
मलेरिया, डायरिया, जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मलेरिया, डायरिया, जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौसमी बीमारियों की रोेकथाम और बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश स्वास्थ्य महकमा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में मलेरिया, डायरिया,जलजनित बीमारी सहित मौसमी बीमारियों की जानकारी मिलने पर त्वरित रूप से स्वास्थ्य अमला स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रभावितों का उपचार करना सुनिश्चित करें। श्री साय ने निर्देश दिए है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मलेरिया, डायरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित कर सूचना मिलने पर प्रभावित क्षेत्रों को आवश्यक दवाओं के साथ त्वरित रूप से रवाना कर उपचार सुनिश्चित करे, जिससे संभावित जनहानि को बचाया जा सके। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री...
मुख्यमंत्री ने सर्किट हॉउस कसडोल में लगाया बरगद का पौधा

मुख्यमंत्री ने सर्किट हॉउस कसडोल में लगाया बरगद का पौधा

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कसडोल सर्किट हॉउस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बरगद का पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि बरगद का पेड़ धार्मिक महत्व क़े साथ बड़ा और छायादार पेड़ होता है। बड़ा होकर बरगद का यह पेड़ इस परिसर को सुशोभित करेगा और शीतल छाया प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं धरती माता क़े प्रति कृतज्ञता प्रकट करने क़े उद्देश्य ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस प्रेरणादायी अभियान को जन अभियान क़े रूप में लेते हुए प्रदेशवासियों से माँ क़े नाम पेड़ लगाने की अपील की है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत क़े सभापति श्री नवीन मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बार्वे, उपाध्यक्ष श्री रामकुमार साहू, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विज...
जशपुर : जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जशपुर : जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh, India, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित मतदाता अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का बेटा मुख्यमंत्री है और जनहित में जो भी कार्य हैं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सभी विकास कार्य सांय-सांय होंगे। आप लोगों के विधायक को प्रदेश के नेतृत्व का जिम्मा मिला है। लोकसभा में आपने मोदी को गारंटी पर भरोसा जताया और छत्तीसगढ़ से 10 सीट में जीत मिली। अभी 7 महीने ही सरकार बने हुए हैं। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1 हजार राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 रूपए से बढ़ाकर...
रायपुर : पुष्पा के हौंसलों को मिली उड़ान, लखपति दीदी बनने का सपना हुआ साकार

रायपुर : पुष्पा के हौंसलों को मिली उड़ान, लखपति दीदी बनने का सपना हुआ साकार

Chhattisgarh, India
मजबूत इरादे और भरपूर आत्मविश्वास से ग्रामीण महिलाओं के लखपति दीदी बनने का सपना साकार हो रहा है। एक समय था जब मेरे लिए स्कूटी चलाना भी संभव नहीं था, घर के कामकाज तक ही सीमित थी, लेकिन मुझे ड्रोन चलाने के लिए चयन किया गया। यकीनन मेरे के लिए एक बड़ा अवसर था, मैने यह कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कोई काम कर पाउंगी, लेकिन प्रशिक्षण के बाद अब मैं ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित हो गई हूं। यह कहना है आरंग के ग्राम गुल्लू की श्रीमती पुष्पा यादव का। श्रीमती यादव कहती है कि गांवों के खेतों में फसलों के ऊपर ड्रोन चलाकर कीटनाशक का छिड़काव कर रही हूं। अप्रैल माह में 20 दिनों का ड्रोन पायलेट का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद श्रीमती यादव ने यह कार्य प्रारंभ किया है। वह कहती है कि प्रति एकड़ कीटनाशक के छिड़काव करने पर उन्हें 300 रूपए की आय होती है। विगत डेढ़ माह में ही वह 26 हजार रूपए की आय अर्जित कर चुकी है। वे कहती ...
रायपुर : न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल ने जशपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

रायपुर : न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल ने जशपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

Chhattisgarh, India
उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल ने जशपुर जिला में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेहतर व्यवस्था और फाइलों की रखरखाव को लेकर अधिकारियों की प्रशंसा की। साथ ही कुछ पत्रावलियां व दीवारों में सीलन  देखकर उन्हें दूरूस्त करने के भी निर्देश दिए। न्यायमूर्ति श्री अग्रवाल जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे  चर्चा की। उन्होंने न्यायालय परिसर में नीम पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी से पौधा लगाने की अपील भी की। न्यायमूर्ति अग्रवाल ने जिला न्यायालय का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने जिला न्यायालय परिसर में स्थित ग्रंथालय कक्ष, जिला एवं सत्र न्यायालय कक्ष, अभिलेखागार कक्ष, सर्वर रूम, मालखाना, लेखा अनुभाग सहि...
विशेष लेख : ’धरती माँ का श्रृंगार और हरियाली का जतन : एक पेड़ माँ के नाम’

विशेष लेख : ’धरती माँ का श्रृंगार और हरियाली का जतन : एक पेड़ माँ के नाम’

Chhattisgarh, India
भारतीय संस्कृति में माँ सदैव पूजनीय रही हैं। माँ की महिमा को अलग-अलग धर्मों में विभिन्न तरीकों से वर्णित किया गया है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों देशवासियों से आह्वान किया है कि आइए माँ के नाम एक पेड़ लगाइए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सुधारना और धरती माँ को हरियाली से सजाना है। भारत भूमि पर पेड़-पौधों का महत्व हमारे धर्मग्रंथों में व्यापक रूप से वर्णित है। जिस तरह अलग-अलग अंचलों में विभिन्न बोली-भाषाओं का चलन है, उसी प्रकार यहाँ विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे भी पाए जाते हैं। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की इस पहल को साकार करने के लिए हर व्यक्ति माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए। धरती माँ का श्रृंगार हरियाली में निहित है। हमारी धरती को माँ के रूप में माना गया है...
मुख्यमंत्री बोले आज जीवन का बड़ा दिन, हम सबका सौभाग्य कि रामलला के दर्शनों का पुण्य लाभ ले सके

मुख्यमंत्री बोले आज जीवन का बड़ा दिन, हम सबका सौभाग्य कि रामलला के दर्शनों का पुण्य लाभ ले सके

Chhattisgarh, India
अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में नारा गूंज उठा। छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम। इस तरह पूरा परिसर राम भक्ति  के माहौल में, ननिहाल से आए भक्तों की स्नेह सिक्त वाणी से गुंजायमान हो गया। जिस तरह माता शबरी की शिवरीनारायण में भगवान श्री राम के पुण्य दर्शन की इच्छा पूरी हुई थी। वही साध ननिहाल के हर राम भक्त को होती है। उसी तरह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी कैबिनेट की भी रामलला के दर्शन की इच्छा आज पूरी हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित उनके कैबिनेट के सदस्यों ने आज अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भाँचा राम के ननिहाल का उपहार भी प्रभु के चरणों में अर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से शबरी मात...