श्री रामलला दर्शन योजना: जांजगीर चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली हुई रवाना, विधायक एवं कलेक्टर ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन आज जिले के 187 श्रद्धालुओं की टोली एवं 10 एस्कॉर्ट ऑफिसर को लेकर रवाना हुई।
इस अवसर पर आज खोखरा चौक जांजगीर में विधायक जांजगीर श्री व्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री व्यास नारायण कश्यप ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ लें।
श्रद्धालु श्री बलराम पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। जिसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निःशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री राम लला ज...




