मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को सुगमता से मिल रहा है खाद-बीज : अब तक 7.72 लाख टन खाद और 6.69 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 7.72 लाख टन खाद और 6.69 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में मानसून की बौछारों के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। राज्य में अब तक 13.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 01 जुलाई 2024 की स्थिति में प्रदेश में अब तक 153 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो इसी अवधि की दस वर्षाें की औसत वर्...




