दिनांक : 15-Mar-2026 07:56 PM
Follow us : Facebook

Author: admin

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव एवं दही-हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतीकात्मक रूप से दही-हांडी तोड़कर उत्सव की परंपरा निभाई तथा राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाई खिलाकर स्नेह प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम छत्तीसगढ़ जैसे पावन प्रदेश के निवासी हैं, जो भगवान श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या का मायका है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से सनातन संस्कृति को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रद...
राज्यपाल श्री डेका से कोपलवाणी विशेष स्कूल के बच्चों ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री डेका से कोपलवाणी विशेष स्कूल के बच्चों ने की मुलाकात

Chhattisgarh
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में कोपलवाणी विशेष स्कूल रायपुर के बच्चों ने मुलाकात की। मूक-बधिर बालक श्री गौकरण पाटिल ने श्री डेका को उनकी पोट्रेट भेंट की। गौकरण के हाथ नहीं है साथ ही वह सुनने और बोलने में भी असमर्थ है। राज्यपाल का पोट्रेट उसने अपने पैरों से बनाया है। श्री डेका ने चित्रकला में निपुण बच्चोें का उत्साहवर्धन किया। स्कूल की संचालिका श्रीमती पद्मा शर्मा ने बताया कि स्कूल में वोकेशनल ट्रेनिंग के तहत विशेष बच्चों को चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार पेटिंग को शासकीय आयोजनों में उपयोग हेतु आग्रह किया, जिससे उन्हें आय भी प्राप्त हो सके। श्री डेका ने इस दिशा में उचित कदम उठाने की बात कही। श्रीमती शर्मा ने 23 से 30 सितम्बर 2025 तक आयोजित बधिर सप्ताह के दौरान बधिर बच्चों के बीच आने का आग्रह राज्यपाल से किया। इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षक और ...
सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना को पूरा करने पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है प्रदेश सरकार: उद्योग मंत्री देवांगन

सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना को पूरा करने पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है प्रदेश सरकार: उद्योग मंत्री देवांगन

Chhattisgarh
प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ’’सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’’ की संकल्पना को पूरा करने के लिए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में राज्य सरकार पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में प्रारंभ की गई दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था, अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुनः इन योजनाओं को प्रारंभ कराने के साथ ही अनेक जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रदेश में कराया है, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के करोड़ों नागरिकों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो मेरा संकल्प है कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के सभी वार्डाे में बिना किसी भेदभाव के समान रूप ...
पटवारी ग्रामीण राजस्व व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री साय

पटवारी ग्रामीण राजस्व व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पटवारी कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए 7.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे कार्य में सहूलियत मिलेगी बल्कि आम जनता को राजस्व सेवाएं अब और तेजी व पारदर्शिता से उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पटवारी हमारी ग्रामीण राजस्व व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। इससे उनके कार्य करने की परिस्थितियाँ बेहतर होंगी और जनता को त्वरित सेवा मिलेगी। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा सरकार ने पटवारियों की जायज़ मांगों को स्वीकार करते हुए वित्तीय स्वीकृति दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की मांग पत्रक में सम्मिलित बिंदुओं पर विचार करते हुए पटवारियों के लिए विभिन्न मदों में राशि आबंटित की गई है। इसमें कार्यालय संचालन, आवश्यक संसाधन एवं सुविधा विस्तार के लिए यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस निर्णय से कार्यप्...
स्किल डेव्हलपमेंट से जुड़कर जशपुर अंचल की बेटियां बन रही हैं आत्मनिर्भर

स्किल डेव्हलपमेंट से जुड़कर जशपुर अंचल की बेटियां बन रही हैं आत्मनिर्भर

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्किल डेव्हलपमेंट के कई नवीनतम कोर्स संचालित किए जा रहे है। जशपुर के नवगुरूकुल शिक्षण संस्थान में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़ने की इच्छुक युवतियों को बिजनेस एवं टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यहां आनी वाली युवतियों को हॉस्टल, भोजन एवं लैपटॉप जैसी आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियाँ भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें। कुनकुरी की कुमारी नेहा खाखा ने 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद जशपुर के नवगुरूकुल शिक्षण संस्थान में प्रवेश परीक्षा पास कर फाइनेंस स्किल प्रोग्राम जॉइन किया। एक वर्ष के अध्ययन उपरांत आज वे इसी संस्थान में एसोसिएट टीचर के रूप में कार्यरत हैं और प्रतिमाह 15 हजार रुपए का वेतन प्र...
छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, औषधि प्रतिष्ठानों में निरीक्षण जारी

छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, औषधि प्रतिष्ठानों में निरीक्षण जारी

Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के औषधि निरीक्षकों की टीम द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रावधानों के उल्लंघन करने वाले व्यापारियों तथा नशीली दवाइयों के अवैध व्यापार में संलिप्त नशे के सौदागरों के विरुद्ध सघन छापा मार कार्यवाही की गयी है। विभाग द्वारा नशे के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस जिला कोरिया एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरिया की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मांजा मोड़ कुडेली के पास घेराबंदी कर एक आरोपी के कब्जे से 15 स्ट्रिप कुल 120 नग स्पासमों प्रोक्सीवोन पल्स कैप्सूल बरामद किया गया। आरोपी पर एन डी पी एस एक्ट 1985 की धारा 22 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। राज्य के आमजनों को उच्च गुणवत्तायुक्त औषधियां उपल...
मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा- आज हम पते में जिस ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल जी की ही देन

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा- आज हम पते में जिस ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल जी की ही देन

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य के निर्माता हैं। अटल जी का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य का स्वरूप देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। भारत के प्रधानमंत्री हों या विदेश मंत्री—हर भूमिका में उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत की अमिट छाप छोड़ी। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में अनेक ऐसी योजनाएँ लागू की गईं, जिनसे ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली। विशेषकर ग...
मुख्यमंत्री श्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री श्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ (ऑडियो-वीडियो वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सहज बनाया है। डिजिटल लेन-देन तेज और सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जागरूकता अभियान लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का एक प्रभावी प्रयास है। इसके अंतर्गत ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। श्री साय ने  कहा कि प्रदेश में 29 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां साइबर ठगी के मामले अ...
बीजापुर : लंच विथ कलेक्टर में बच्चों ने कही मन की बात, 25 साल बाद लाल गलियारे से बाहर निकल देखा आजादी का जश्न

बीजापुर : लंच विथ कलेक्टर में बच्चों ने कही मन की बात, 25 साल बाद लाल गलियारे से बाहर निकल देखा आजादी का जश्न

Chhattisgarh
जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा माओवादी भय के तिलस्म को तोड़कर भविष्य की नई इबारत लिखने की मुहिम को अमली जामा पहनाने का प्रयास कर रहा है । खास मौका था जश्ने आजादी का कार्यक्रम और 11 गांव के शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों की मौजूदगी। ये बच्चे सामान्य परिवेश नहीं बल्कि उस इलाके से आए थे जहां सरकारी नुमाइंदों और दीगर लोगों के लिए  कदम रख पाना नामुमकिन होता है। बीजापुर ब्लॉक के एड्समेटा, करका, कोरचोली, तोड़का, सावनार, नेनड्रा, इतावर, उसूर ब्लॉक के भट्टीगुड़ा कोंडापल्ली, भोपालपटनम के अन्नाराम और भैरमगढ़ के कोतरापाल में वेंडे स्कूल दायकाल अभियान के तहत 20 सालों से बंद स्कूलों का इस साल पुनः संचालन किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार के शांति विकास और सुरक्षा अभियान के तहत नियद नेल्लानार क्षेत्र को विकसित करने की मुहिम से 16 स्कूलों को फिर से संचालित किया गया। इन इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर स्कूल खोलना एक बड़ी...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे निवास परिसर को फूलों, रंगीन रोशनियों और सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण-लीला की झांकियां और प्रसंग प्रस्तुत किए। उनकी मासूमियत और भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री निवास बच्चों की हंसी और उल्लास से गुलजार रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्...