दिनांक : 16-Mar-2026 07:02 AM
Follow us : Facebook

Author: admin

बलौदाबाजार: खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी

बलौदाबाजार: खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, खेल आदि क्षेत्र में सकारात्मक कार्य कर रही है। खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण के साथ पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करा रही है। इसी तारतम्य में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन 8 लेन सिंथेटिक एथलीट ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने कार्य की प्रगति का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा इसकी गुणवत्ता सर्वाेच्च स्तर की सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स की ड्रॉइंग और डिज़ाइन का बोर्ड प्रमुख सड़क मार्ग...
`ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

`ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत सुरक्षाबलों द्वारा की गई सफल कार्रवाई को आतंक के विरुद्ध भारत की अडिग नीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराकर आतंक के विरुद्ध  निर्णायक कार्यवाही की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऑपरेशन महादेव, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प का सशक्त परिणाम है। भारतीय सेना के जवानों का पराक्रम हर देशवासी के हृदय में विश्वास और गर्व की भावना भर देता है। सेना का यह ऑपरेशन मात्र एक कार्रवाई नहीं यह संदेश है उन सभी दुश्मनों को, जो भारत की भूमि पर आतंकी ...
शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वे में शामिल 169 में से 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग

शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वे में शामिल 169 में से 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग

Chhattisgarh
भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के नगरीय निकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है कि इस बार सर्वेक्षण में शामिल 169 शहरों में से 115 शहरों ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है। स्वच्छता के इस राष्ट्रीय मूल्यांकन में देशभर के 4,566 शहरों के बीच छत्तीसगढ़ के 25 शहर टॉप-100 में शामिल हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी छलांग है, जब केवल 16 शहर टॉप-100 में आ पाए थे। राज्य के 62 नगरीय निकायों ने गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में अपना दर्जा बढ़ाया है, जबकि सिंगल, थ्री और फाइव स्टार प्राप्त करने वाले शहरों की संख्या 71 से बढ़कर अब 114 हो गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने इस बार फाइव स्टार से बढ़कर सेवन स्टार की सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त की है। रायपुर को गारबेज-फ्री सिटी श्रेणी में यह सम्मा...
सुकमा : वन्यप्राणियों की सुरक्षा – संरक्षण तथा मानव-वन्यप्राणी संघर्ष से बचने जागरूकता अभियान

सुकमा : वन्यप्राणियों की सुरक्षा – संरक्षण तथा मानव-वन्यप्राणी संघर्ष से बचने जागरूकता अभियान

Chhattisgarh
वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए सुकमा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में गत दिवस वन परिक्षेत्र क्रिस्टाराम में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, ग्रामीणजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में एक भालू (स्लॉथ बेयर) पर कुछ ग्रामीणों द्वारा की गई क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना ने भी वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को उजागर किया। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा डीएफओ श्री अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बताया गया कि वन्यप्राणी हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात आश्रम परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गय...
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव, मुख्यमंत्री साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव, मुख्यमंत्री साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

Chhattisgarh
सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव उपस्थित थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में उपस्थित कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और पू...
गौरेला पेंड्रा मरवाही: तकनीकी एवं बैंकिंग क्षेत्र में 230 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप 30 जुलाई को

गौरेला पेंड्रा मरवाही: तकनीकी एवं बैंकिंग क्षेत्र में 230 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप 30 जुलाई को

Chhattisgarh
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए अच्छा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला के सहयोग से तकनीकी एवं बैंकिंग क्षेत्र में 230 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 30 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। दसवीं, बारहवीं, एवं ग्रेजुएट उत्तीर्ण युवक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची-प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छाया प्रति के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला से संपर्क भी कर सकते हैं। कैंप में वेदांता स्किल स्कूल बालको नगर कोरबा द्वारा फिटर, इलेक्ट्रिशियन, होटल मैनेजमेंट एवं मोबाइल रिपेयरिंग में प्रशिक्षण के बाद नियोजन हेतु 160 पदों पर, एनआईआईटी स्मृति नगर भिलाई द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक के 30 पद, आर...
‘केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना’ अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के छात्रों से आवेदन आमंत्रित

‘केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना’ अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के छात्रों से आवेदन आमंत्रित

Chhattisgarh
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि भारतीय वृक्षारोपण प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरू (आईआईपीएमबी) भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एवं स्वायत्त संगठन हैं, जो कृषि व्यवसाय, वस्तुओं, वृक्षारोपण और संबंधित क्षेत्रों पर केंद्रित है। संस्थान को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति हेतु मान्यता प्राप्त है। आईआईपीएनबी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए “केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना’’ अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्रता मानदंड चयन तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी आईआईपीएमबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह संस्थान तीन 24 माह के एआईसीटीई अनुमोदित पीजीडीएम कार्यक्रम प्रदान करता है, जिसमें कृषि व्यवसाय एवं वृक्षारोपण ...
गरियाबंद जिले में कड़ी सुरक्षा के साथ आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

गरियाबंद जिले में कड़ी सुरक्षा के साथ आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आज आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज जिला मुख्यालय गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या नवीन महाविद्यालय पहुंचकर पर्यवेक्षकों से परीक्षा के आयोजन के संबंध में जानकारी लेते हुए परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्ष में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जिले में 24 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालित की गई। जिसमें 4695 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी बनाया गया था।...
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा

Chhattisgarh
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सरायपाली प्रवास के दौरान मा घंटेश्वरी मंदिर के समीप नवनिर्मित अटल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अटल जी के विचारों व योगदान को स्मरण किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। वे विचारों के धनी, ओजस्वी वक्ता और दूरदृष्टा राजनेता थे। अटल जी ने न सिर्फ भारतीय राजनीति को नई दिशा दी, बल्कि आमजन की आशाओं को नीति में परिवर्तित कर दिखाया। पोखरण परमाणु परीक्षण हो या सर्वसमावेशी विकास की परिकल्पना, हर कदम पर उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी का जीवन सरलता, संयम और राष्ट्...
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ में बिल्हा का उल्लेख, मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ में बिल्हा का उल्लेख, मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर श्री विकास मरकाम, श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री अमित चिमनानी, श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री अमित साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल जन संवाद का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह देशभर के नवाचारों, जनप्रयासों और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर लोगों में नई ऊर्जा भरने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि बिलासपुर जिले के नगर पंचायत बिल्हा में स्वच्छता के क्षेत्र में मातृशक्ति द्वारा किए गए नवाचार का उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र...