राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में श्री जगन्नाथ सेवा समिति गायत्री नगर रायपुर को रथ यात्रा महोत्सव आयोजन 2025 के लिए 1 लाख रूपए की स्वेच्छानुदान राशि प्रदान की।
इस अवसर पर विधायक एवं समिति के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।
देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर यात्रा के लिए बाबा काल भैरव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा से प्रदेश और देश में सुशासन और स...
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की होनहार बालिका दिव्या रंगारी ने अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करते हुए मालदीव में आयोजित अंडर-16 एशियन बास्केटबॉल चौंपियनशिप क्वालीफायर में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम ने फिबा अंडर-16 वूमेन एशियन चैंपियनशिप 2025 के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है, जो आगामी 14 से 20 सितम्बर 2025 तक मलेशिया में आयोजित होगी।
उल्लेखनीय है कि 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने श्रीलंका, बांग्लादेश तथा मालदीव जैसी टीमों को पराजित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने एक बार पुनः श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्वर्णिम सफलता में महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
दिव्या इससे पूर्व भी 48वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चौंप...
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के अंतर्गत शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में अंग्रेजी मुद्रलेखन परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें टाइपिंग गति 10,000 डिप्रेशन प्रति घंटा निर्धारित है। यह परीक्षा चार चयनित परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। दूसरे चरण में हिंदी मुद्रलेखन परीक्षा 5 जुलाई 2025 को आयोजित होगी, जिसमें भी 10,000 डिप्रेशन प्रति घंटा की गति मान्य होगी। यह परीक्षा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर में स्थित पांच परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
परीक्षार्थियों को केवल परिषद द्वारा आबंटित परीक्षा केंद्र, निर्धारित बैच और समय पर ही परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइटhttps://ctsp.cg.nic.inपर उपलब्ध है। साथ ही, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना परीक्षार्थिय...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में तुलसी शिक्षा एवं कल्याण समिति जसवंत नगर कांकेर द्वारा संचालित तुलसी शिशु मंदिर के भवन विकास के लिए 2 लाख रूपए अपने स्वेच्छानुदान मद से देने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री विष्णु दास एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जशपुर जिले में जल सरंक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिसका फायदा पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम काडरो के कृषक श्री मालती मोहन उठा रहे हैं। पहले ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले कृषक श्री मालती ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार 2 एकड़ की भूमि में मक्का फसल की खेती की। जिससे उनको 88,200 रूपये की शुद्व आमदनी प्राप्त हुई। जो कि धान फसल की तुलना में दोगुनी थी।
किसान मालती मोहन ने बताया कि विभाग से संपर्क कर मक्का फसल लेकर खेतों में लगाया एवं उत्पादन पर कुल 11,800 रुपये का खर्च आया, जिसमें खाद, बीज एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैें। मक्का की बिक्री से 1 लाख रुपये की आमदनी हुई, जिससे उन्हें 88,200 रू. की शुद्व मुनाफा मिला। इसके विपरीत गर्मी के मौसम में धान की खेती में ज्यादा लागत और पानी भी अधिक लगता है जिसकी तुलना में ...
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद श्री आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शहादत देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। श्री शाह ने शहीद के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया।
इस अवसर पर श्री शाह ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस...
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सीधी भर्ती 2023 में चयनित एवं बी.एड. अर्हता के आधार पर सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन की प्रक्रिया जारी है। समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में किया जा रहा है।
आज 23 जून 2025 को काउंसिलिंग के सातवें दिवस पर 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 295 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 24 जून 2025 को काउंसिलिंग के आठवें दिन के लिए भी 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रण भेजा गया है। अभ्यर्थी रिक्त पदों की जानकारी विभाग की वेबसाइटhttps://eduportal.cg.nic.in/पर देख सकते हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि काउंसिलिंग की यह प्रक्रिया दिनांक 26 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित हो रही है। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपने नियत दिवस पर उपस्थित ...
लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई ऐसे में बरबस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण हो जाता है जिन्होंने कश्मीर को भारत का अखंड अंग बनाने की पुरजोर वकालत की थी और उसके लिए अपने प्राणों का शेख अब्दुला की जेल में उत्सर्ग कर दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद का बलिदान आज इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। जम्मू-कश्मीर जो भारत का मुकुट और दुनिया की जन्नत रही है आज उग्रवाद आतंकवाद के कारण लहुलुहान है। डॉ. मुखर्जी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह कल्पना की थी कि विभाजन की पीड़ा नासूर बनेगी फिर तुष्टिकरण की नीति का अंत नहीं होगा। एक निशान एक संविधान और एक प्रधानमंत्री का नारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया। भारत के दूसरे राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते थे। यह जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होता था। जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 और 35ए द्वारा दिए गए विशेष दर्जे को हटाने के लिए भारतीय संसद ने 5...
छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 निर्धारित है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, स्टेनो (हिंदी), वेल्डर, मैकेनिक डीजल एवं द्विवर्षीय व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन, फिटर में प्रवेश के हेतु सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन्स डॉट एनआईसी डॉट इन
वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर 25 जून 2025 तक पंजीयन किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी अपने नजदीकी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से भी प्राप्त की जा सकती है।...