दिनांक : 21-Mar-2026 04:50 PM
Follow us : Facebook

Author: admin

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप पर जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप पर जताया गहरा शोक

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप से हुई व्यापक जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस भयावह तस्वीर ने मन को अत्यंत विचलित और दुःखी कर दिया है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारतवासी म्यांमार और थाईलैंड के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के कुशलक्षेम की कामना की है।...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की दी जानकारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की दी जानकारी

Bilaspur, Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में 30 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल बिलासपुर के मोहभट्ठा मैदान में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को दिए जाने वाले सौगातों के साथ ही उनके कार्यक्रम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाओं के बारे में पत्रकारों को विस्तार से बताया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री धरमलाल कौशिक और श्री सुशांत शुक्ला, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुवा तथा संभागायुक्त श्री महादेव कावरे सहित आयोजन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं बिलासपुर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।  बिलासपुर के मोहभट्ठा मैदान में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस (पिडीएफ)...
मुख्यमंत्री ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ: 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार

मुख्यमंत्री ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ: 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है। डॉ. सलीम राज ने बताया कि इसके पहले रायपुर में अल्प संख्यक मोर्चे और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद, श्री एम. इकबाल, श्री संजय श्रीवास्तव...
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जुड़े रिश्ते और संवरे भविष्य : नवविवाहितों को मिला आशीर्वाद, सामुदायिक भवन की मिली सौगात, कोचिंग सुविधा के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जुड़े रिश्ते और संवरे भविष्य : नवविवाहितों को मिला आशीर्वाद, सामुदायिक भवन की मिली सौगात, कोचिंग सुविधा के लिए हुआ एमओयू

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार में आयोजित गोंडवाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन में शामिल होकर 44 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, खल्लारी महाकालेश्वर के तत्वावधान में नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना से की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। यह न केवल आर्थिक रूप से सहायक हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक आदर्श भी स्थापित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता राशि का चेक और आवश्यक विवाह ...
संतों का आशीर्वाद, जनसेवा का संकल्प: मुख्यमंत्री की विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में आस्था भरी उपस्थिति

संतों का आशीर्वाद, जनसेवा का संकल्प: मुख्यमंत्री की विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में आस्था भरी उपस्थिति

Chhattisgarh, India
भारत की सनातन परंपरा में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना रची-बसी है। यही वह सोच है जो भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है – जहाँ विविध आराध्य और परंपराएँ एक ही परिवार की तरह सह-अस्तित्व में रहती हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  ने राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विश्व शांति अखण्ड ब्रह्म यज्ञ’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संतों एवं भक्तों का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की। सनातन परंपरा ने सहा हर आघात, फिर भी रही अटूट मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतवर्ष संतों, ऋषियों और तपस्वियों की तपोभूमि रहा है। प्राचीन काल से ही सनातन परंपरा पर समय-समय पर अनेक आघात हुए, लेकिन यह परंपरा कभी नहीं टूटी। सत्य सनातन आलेख महिमा धर्म विकास समिति द्वारा आयो...
पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर खरीफ सीजन, 2025 अप्रैल माह से सितंबर माह के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह रबी सीजन 2024-25 के लिए बजटीय आवश्यकता से लगभग 13,000 करोड़ रुपये अधिक है। इस निर्णय से किसानों को सब्सिडी युक्त, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कृषक हितैषी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि यह निर्णय देश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाने वाला कदम है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ सहित देश के लाखों किसानों को ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा

Bilaspur, Chhattisgarh
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों का आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि 55 एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस ऐतिहासिक सभा के लिए सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित और जनहित केंद्रित हों। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री ...
छत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा केवल धार्मिक अनुभव नहीं, बल्कि सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गई। प्रदेश के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी अभिलाषा आज पूरी हो गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने तीर्थयात्रा पर जा रहे बुजुर्गों से आत्मीय  चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी के चेहरे पर जो खुशी है, वही मेरा संतोष है। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम में आप लोग पवित्र रामसेतु देख सकेंगे, ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। आप लोग मदुरै तीर्थ का भी दर्शन करेंगे जहां मीनाक्षी मंदिर है। त...
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन

Chhattisgarh
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों का भूमिपूजन किया। ये स्कूल ग्राम गढ़उमरिया और सोड़ेकेला में बनाए जाएंगे। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि अब यहां हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह स्कूल भवन क्षेत्र के बच्चों के अनगिनत सपनों की बुनियाद बनेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्माण बच्चों से जुड़ा है। इसमें गुणवत्ता बहुत अच्छी होनी चाहिए। इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकासमूलक कार्यों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 31 सौ रूपये ...
बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार

बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार

Business, Chhattisgarh, India
देश की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बेंगलुरु की कई बड़ी टेक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर रूचि दिखाई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से संवाद कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी/आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रीन फ्यूल जैसे क्षेत्रों के कई बड़ी कम्पनियों ने 3700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव सौंपें हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नैसकॉम, इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) और द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE) बैंगलोर के साथ महत्वपूर्ण एमओयू भी साइन किया है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते...