भिलाई: CSTVU के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ.भास्कर चंद्राकर का निधन, तालाब में डूबने से हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत पतोरा गांव में एक दुखद हादसा सामने आया है। जहां कमल का फूल तोड़ने गए सीएसवीटीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार की तालाब में डूबने से मौत हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
उतई थाना क्षेत्र के पतोरा गांव के तालाब में कमल का फूल तोड़ने गए सीएसवीटीयू (छग स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय) में पदस्थ डिप्टी रजिस्ट्रार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
सीएसवीटीयू में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ डॉ. चंद्राकर ड्यूटी खत्म होने के बाद सीएसवीटीयू के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के साथ उतई इलाके में एक प्लॉट का निरीक्षण करने गए थे। जहां मकान निर्माण कार्य चल रहा था। वह से वापसी के दौरान पतोरा ...






