दिनांक : 23-Jun-2025 09:00 PM
Follow us : Facebook

Jashpur

मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामरिका के इलाज के लिए मिली आर्थिक सहायता राशि

मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामरिका के इलाज के लिए मिली आर्थिक सहायता राशि

Chhattisgarh, India, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगातार क्षेत्र के लोगों को स्वास्थय संबंधी इलाज के लिए लाभ मिल रहा है, जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम लपई की निवासी रामरिका बाई ने अपने इलाज के लिए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर रामरिका बाई को बीमारी के इलाज के लिए 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की गई। जिस पर बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया से रामरिका को उपचार हेतु चेक प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अपना आवेदन बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं। आवेदन प्रस्तुत होने के साथ ही 5 मिनट के अंदर कार्यवाही करते हुए दूरभाष द्वारा संपर्क कर संपूर्ण जानकारी लेकर स्वास्थ्य संबंधित निराकरण हेतु संबंधित चिकित्...
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुनकुरी विधानसभा के ग्रामीणों ने की सौजन्य मुलाकात

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुनकुरी विधानसभा के ग्रामीणों ने की सौजन्य मुलाकात

Chhattisgarh, Jashpur
जशपुर जिले के ग्राम पंचायत तामासिंघा, बंदरचुआं और आश्रित ग्रामों के पंचों तथा ग्रामीणों के वार्षिक भ्रमण में अब एक नई जगह जुड़ गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया के आसपास के गांवों से वार्षिक भ्रमण पर राजधानी रायपुर पहुंचे ग्रामीणों ने गांव लौटने से पूर्व यात्रा के अंतिम पड़ाव में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अपनी यात्रा के बारे में रोचक बातें साझा की। मुख्यमंत्री ने सभी का हालचाल जाना और बारिश, खेती-किसानी सहित गांव से जुड़ी ढेर सारी बातें की। इस मौके पर ग्राम तामासिंघा के सरपंच श्री संकेत साय पैंकरा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय सभी से बड़ी आत्मीयता से मिले। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस साल अच्छी बारिश हुई है और पैदावार भी अच्छी होगी। श्री साय ने कहा कि कुनकुरी और आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या रहती है, इसके ...
स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के जशपुुर जिले की ए.एन.एम. व मितानिन सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के जशपुुर जिले की ए.एन.एम. व मितानिन सम्मानित

Chhattisgarh, India, Jashpur
स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की ए.एन.एम. व मितानिन को विषम परिस्थितियों में आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुँचाने के उत्कृष्ट कार्याें के लिए सम्मानित किया गया। 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल एवं श्री प्रतापराव जाधव ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पाकरगांव, विकासखंड पत्थलगांव में कार्यरत ए.एन.एम. श्रीमती निग्मा लांबा व ग्राम पंडरीपानी, विकासखंड कुनकुरी की मितानिन श्रीमती अमीषा बाई को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने ए.एन.एम. श...
परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पालकों से कहा शिक्षकों के संपर्क में रहकर बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में लेते रहें जानकारी

परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पालकों से कहा शिक्षकों के संपर्क में रहकर बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में लेते रहें जानकारी

Chhattisgarh, India, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बंदरचुंआ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पालक शिक्षक बैठक में शामिल होकर पालकों से कार्यक्रम को लेकर उनके अनुभव जाने। बच्चों के माता पिता के साथ कुछ बच्चों के दादा दादी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि  परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला है और माता पिता पहले गुरु। शासकीय स्कूलों में पालक शिक्षक संवाद का कार्यक्रम शुरू किया गया है जिससे पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी मिले और बच्चे के शैक्षणिक प्रगति में उनकी भी सहभागिता हो। उन्होंने बताया कि आज स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पालकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों के शिक्षकों से सतत संपर्क में रहे...
मुख्यमंत्री के समक्ष डिजिटल एप्प ई-जादुई पिटारा की खूबियों का किया गया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के समक्ष डिजिटल एप्प ई-जादुई पिटारा की खूबियों का किया गया प्रदर्शन

Chhattisgarh, India, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष आज जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआं में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संचालित डिजिटल एप ई- जादुई पिटारा की खूबियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षिका श्रीमती शशिकिरण कश्यप ने बहुत ही सुंदर तरीके से एक छोटी सी कहानी बताई। कक्षा 5वीं के बच्चे प्रतीक कुजूर, स्नेहा मिंज और प्रियंका बाई ने किस तरह खेल-खेल में इस एप के माध्यम से सिखाया जाता है उसका बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। ई-जादुई पिटारा नई शिक्षा नीति ने तहत ही बनाया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई  बोझ न लगे और नवाचार के माध्यम से  बच्चे कठिन विषयों को भी  खेल खेल के माध्यम से आसानी से सीख सकते हैं। यह एप में मुख्य रूप से प्राइमरी तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस एप के माध्यम से बच्चों  को उनके रुचि के अनुकूल बहुत ही सरल और मनोरंजक तरीके से सिखाया जाता है। इस एप...
एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा

एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा

Chhattisgarh, India, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का 2 लाखवां पौधा आज बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती नीलम टोप्पो को सौंपा। गौरतलब है कि जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीते विगत् माह 14 जुलाई को दुलदुला से की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रही। श्रीमती टोप्पो ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में अपनी सासु मां के नाम से यह आम का पौधा लगाएंगी। महतारी वंदन योजना को लेकर...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे भोरमदेव में कावड़ियों पर पुष्प वर्षा, 5 अगस्त को कबीरधाम, राजनांदगांव और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे भोरमदेव में कावड़ियों पर पुष्प वर्षा, 5 अगस्त को कबीरधाम, राजनांदगांव और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे

Chhattisgarh, India, Jashpur, Kawardha, Rajnandgaon
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 अगस्त, सोमवार को भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन के बारे में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 7:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान करेंगे और लगभग 7:30 बजे भोरमदेव पहुंचेंगे। भोरमदेव में वह हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। उसके उपरांत भोरमदेव बाबा का पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के किये कामना करेंगे। कवर्धा में बूढ़ा महादेव मंदिर में करेंगे अभिषेक भोरमदेव में पुष्प वर्षा के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 8:00 बजे भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे। व...
जशपुर : जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जशपुर : जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh, India, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित मतदाता अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का बेटा मुख्यमंत्री है और जनहित में जो भी कार्य हैं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सभी विकास कार्य सांय-सांय होंगे। आप लोगों के विधायक को प्रदेश के नेतृत्व का जिम्मा मिला है। लोकसभा में आपने मोदी को गारंटी पर भरोसा जताया और छत्तीसगढ़ से 10 सीट में जीत मिली। अभी 7 महीने ही सरकार बने हुए हैं। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1 हजार राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 रूपए से बढ़ाकर...
कुनकुरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव : कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल

कुनकुरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव : कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल

Chhattisgarh, India, Jashpur
प्रदेश में नई शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरुआत के साथ राज्य भर के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। जशपुर जिले में भी पूरे उत्साह के साथ स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुईं। जहां मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के फोटो में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने अपने उद्बोधन में बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए स्वास्थ्य संबंधी शारीरिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों की शिक्षा, अपने पारंपरिक संस्कृति को सहेजने और उसे निभाने की प्रेरणा अपने जीवन में घटित उदाहरणों को देकर छात्राओं को प्रेरित किया। उन...