दिनांक : 24-Apr-2025 06:19 PM
Follow us : Facebook

Mahasamund

महासमुंद: पीएम जनमन से धनसुली की कमार बस्ती को नई पहचान

महासमुंद: पीएम जनमन से धनसुली की कमार बस्ती को नई पहचान

Chhattisgarh, Mahasamund
महासमुंद जनपद पंचायत का एक गाँव धनसुली है जहां कमार जनजाति की बहुलता है। प्रधानमंत्री जनमन योजना इस जनजाति के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आई है। धीरे-धीरे बदलाव की यह लहर उनके जीवन के हर पहलू को छू रही है, जिससे न केवल उनका जीवन स्तर ऊँचा उठ रहा है, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। ग्राम धनसुली के कमार बस्ती में निवासरत कमार जनजाति के परिवारों को पीएम जनमन योजना का एकमुश्त लाभ मिला है। इस बस्ती में निवासरत 15 से अधिक परिवारों के पक्के घर पीएम आवास योजना से बने हैं। एक तरह से यह बस्ती पीएम जनमन योजना की सफलता की प्रतीक बन चुकी है। लगभग सभी घर पूर्णतः बनकर तैयार हो चुके हैं, बस कुछ एक घर बच गए हैं जिनमें रंग रोगन का कार्य शेष है। कमार जनजाति के लोग मुख्यतः बांस की टोकरी, सूपा एवं अन्य सामान बनाकर अपनी आजीविका चलाते हैं लेकिन यह जनजाति अब शासन की योजनाओं का लाभ लेने में पीछ...
महासमुंद : पोषण भी, पढ़ाई भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

महासमुंद : पोषण भी, पढ़ाई भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Chhattisgarh, Mahasamund
महिला एवं बाल विकास विभाग, शहरी परियोजना महासमुंद द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण के उद्देश्य से तीन दिवसीय ’पोषण भी, पढ़ाई भी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, संवेगात्मक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। आंगनाबड़ी कार्यकर्ताओं को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीनतम शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विकसित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देना था। 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए ’प्रारंभिक प्रोत्साहन’ नवचेतना पाठ्यक्रम लागू किया गया है। 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ’अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन’ के तहत ’आधारशिला पाठ्यक्रम’ को अपनाया गया है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के संज्ञानात्मक, भा...
महासमुंद : जनपद पंचायत महासमुंद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई

महासमुंद : जनपद पंचायत महासमुंद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई

Chhattisgarh, Mahasamund
जनपद पंचायत महासमुंद के प्रांगण में नव-निर्वाचित अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया, उक्त सम्मिलन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद श्री बी.एस. मंडावी द्वारा समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान एवं उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चन्द्राकर ने शपथ ली। जनपद सदस्यों में दसरी बाई ध्रुव, योगेश्वरी साहू, गजल विक्रम महिलांग, अंजली खैरवार, प्रियंका लवेश ढीढी, विष्णु साहू, विजय लक्ष्मी जांगडे, संगीता राहुल चन्द्राकर, सुधा योगेश्वर कौंदकेरा, महेन्द्र साहू, संतोष कुमार साहू, नीता तुलाराम साहू, निधि लोकेश चन्द्राकर, पुष्पा बाई रूपलाल ध्रुव, सृष्टी मोहित ध्रुव, रूपकुमारी खिलावन सिंह ध्रुव, अश्वनी हूमन दीवान, रोशन कुमार पटेल, सुषमा टण्डन, धनेश गायकवाड़, तिजन गब्बर साहू, बलविन्दर सिंह सीटू एवं कौशिल्या ठाकुर द्...
महासमुंद : आर्थिक तंगी से सशक्तिकरण की ओर बढ़ती महिलाएँ

महासमुंद : आर्थिक तंगी से सशक्तिकरण की ओर बढ़ती महिलाएँ

Chhattisgarh, Mahasamund
महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। यह योजना न केवल आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनके परिवारों की जिंदगी भी संवार रही है। ग्राम झालखम्हरिया की मीना विश्वकर्मा के लिए महतारी वंदना योजना किसी वरदान से कम नहीं। फरवरी 2024 से उन्हें हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि मिलने लगी। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने महासमुंद से सब्जी लाकर फेरी लगानी शुरू की। अब उनकी आमदनी बढ़ गई है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। मीना इसे अपनी आर्थिक स्थिरता की नींव मानती हैं और कहती हैं, “यह योजना मेरे लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।“ इसी प्रकार से बोरियाझर की भोजबाई मोंगरे के लिए यह योजना नया जीवन लेकर आई। पति की मृत्यु के बाद वे आर्थिक संकट से गुजर रही थीं, लेकिन मार्च 2024 से इस योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंन...
महासमुंद: विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

महासमुंद: विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

Chhattisgarh, Mahasamund
आजादी के बाद पहली बार, महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) ग्राम, भिथिडीह और सोनासिल्ली के 33 पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिनकी कुल जनसंख्या 126 है। इन परिवारों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंकिंग सेवाओं, पारंपरिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण जैसी सुविधाएं पहली बार प्राप्त हुई हैं। इससे इन परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और उन्हें समाज में एक स्थिर और सम्मानजनक स्थान मिल रहा है। इन सरकारी प्रयासों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाओं और आवास के क्षेत्र में पहली बार मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जो आजादी के बाद उनका जीवन बदलने में मदद कर रही हैं। इन 33 परिवारों के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ्य कार...
पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 : सुखदेव केवट ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का किया नाम रोशन

पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 : सुखदेव केवट ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का किया नाम रोशन

Chhattisgarh, Mahasamund
दुबई में 6 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रांट फिक्स 2025 में महासमुंद जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन हायर सेकेंडरी स्कूल, करमापटपर बागबाहरा खुर्द के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। सुखदेव केवट ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। इससे पहले, 23वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स 2025, चेन्नई (17-20 फरवरी) में उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भी अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुके है। इस प्रतियोगिता में महासमुंद के दो अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराईनिखिल यादव ने 1500 मीटर दौड़ में 7वाँ स्थान और 500 मीटर दौड़ में 6वाँ स्थान प्राप्त किया जबकि लक्की यादव (टी-11 कैटेगरी, बालक वर्ग) ने 1500 मीटर दौड़ में ...
महासमुंद: 62 कट्टा धान जब्त : बिना दस्तावेज धान परिवहन पर कार्रवाई

महासमुंद: 62 कट्टा धान जब्त : बिना दस्तावेज धान परिवहन पर कार्रवाई

Chhattisgarh, Mahasamund
महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती जारी है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में अतिरिक्त तहसीलदार बागबाहरा, राजस्व निरीक्षक खल्लारी एवं मंडी सचिव बागबाहरा की संयुक्त टीम ने ग्राम बरबसपुर-भीमखोज-खल्लारी मार्ग पर मालवाहकों की औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक वाहन में 62 कट्टा धान लदा हुआ पाया गया। वाहन चालक से दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मंडी अधिनियम के तहत इसे धान का अवैध परिवहन मानते हुए धान को जब्त कर खल्लारी समिति को सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि कृषि उपज के परिवहन के लिए वैध दस्तावेज अनिवार्य हैं। बिना दस्तावेज धान की ढुलाई करना अवैधानिक है।...
महासमुंद : दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना दिव्यांग वर्ग के आत्मनिर्भरता और सम्मान की ओर कदम

महासमुंद : दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना दिव्यांग वर्ग के आत्मनिर्भरता और सम्मान की ओर कदम

Chhattisgarh, Mahasamund
राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना समाज के दिव्यांग वर्ग को नई उम्मीदें और सम्मान प्रदान करने की एक सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत महासमुंद जिले में 06 जनवरी को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में तीन लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में कार्यरत है। यह योजना दिव्यांगजनों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज में समानता और सम्मान का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि यह योजना दिव्यांगजनों के जीवन को आत्मनिर्भर और स्थिर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। श्री साय ने कार्यक्रम में ग्राम जोबा की श्रीमती गणेश्वरी साहू को 50 हजार रुपये, महासमुंद के वार्ड क्रमांक 2 के श्री राजा बाबू देवांगन को 1 लाख रुपये, और ग्राम भोरिंग के श्री उमेश कुमार कुशवाह को 50 ह...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले में 217 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले में 217 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Chhattisgarh, Mahasamund
श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है और हमारा संकल्प है कि-हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को संवारेंगे। डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने सड़क और हवाई कनेक्टीविटी के साथ-साथ कई रेल परियोजनाओं की भी मंजूरी दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में ही मोदी की गारंटी के ज्यादातर कामों को पूरा कर लिया है। सबका साथ-सबका प्रयास और सबका विकास के क्रम में महासमुंद जिले में विकास का पहिया अब तेजी से घूम रहा है। आने वाले समय में विकास में और तेजी आएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महासमुंद में विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 217 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 111 करोड़ रू...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले में 217 करोड़ 17 लाख रुपए के 419 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले में 217 करोड़ 17 लाख रुपए के 419 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Chhattisgarh, Mahasamund
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार 6 जनवरी को स्वामी आत्मानंद हिन्दी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित विकास कार्यां के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिले में कुल 217 करोड़ 17 लाख रुपए के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 111 करोड़ 21 लाख रुपए के 335 विकास कार्यों का लोकार्पण और 105 करोड़ 96 लाख रुपए के 84 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पण अंतर्गत 11 विभागों के 111 करोड़ 21 लाख रुपए लागत राशि के 335 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 3 विकार्स कार्य लागत राशि 2 करोड़ 52 लाख रुपए, सेतु निर्माण विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 16 करोड़ 96 लाख रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 11 विकास कार्य लागत राशि 97 लाख रुपए, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 57 विकास...