दिनांक : 25-Feb-2026 12:31 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

नगरपालिका आम निर्वाचन 2025: मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व प्रचार प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित

नगरपालिका आम निर्वाचन 2025: मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व प्रचार प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित

Chhattisgarh
नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद अभ्यर्थियों को 11 फरवरी के शाम 5 बजे मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व की अवधि में किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र, नारेबाजी या प्रचार प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति, दल, भारतीय दण्ड विधान के तहत दण्डनीय होगा।...
वोट के अधिकार का उपयोग करने और रूपए, शराब के प्रलोभन से बचने किया जा रहा जागरूक

वोट के अधिकार का उपयोग करने और रूपए, शराब के प्रलोभन से बचने किया जा रहा जागरूक

Chhattisgarh
जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़, सरिया, बरमकेला, भटगांव, सरसीवा और पवनी के मतदाताओं को वोट के अधिकार को ईवीएम प्रदर्शन के दौरान समझाया जा रहा है कि वोट का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त है। आप अपने मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करें। यह अधिकार आपको अपने क्षेत्र के भविष्य को आकार देने का अवसर प्रदान करता है। वोट देने से पहले, यह सुनिश्चित करें कि आप अपने उम्मीदवार की पूरी तरह से जानते हैं कि वह आपका, आपके क्षेत्र का उत्थान करेगा। इसके अलावा, पैसा, शराब, कपड़ा जैसे अन्य प्रलोभन से बचें। हमारे हितों या सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध प्रलोभन के कई रूप हो सकते हैं, जैसे कि रुपए या अन्य मटेरियल लाभ, सामाजिक मान्यता या प्रतिष्ठा आदि। प्रलोभन से बचने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने मताधिकार के मूल्यों और हितों को स्पष्ट रूप से समझें और अपने निर्णयों को सोच-समझकर लें। वोट देने में, प्रलोभ...
नगरीय निकाय मतदान: जिला स्ट्रांग रूम से नगर पंचायत स्ट्रांग रूम में 9 फरवरी को होगा ईवीएम परिवहन

नगरीय निकाय मतदान: जिला स्ट्रांग रूम से नगर पंचायत स्ट्रांग रूम में 9 फरवरी को होगा ईवीएम परिवहन

Chhattisgarh
11 फरवरी को नगरीय निकाय मतदान के मद्देनजर ईवीएम मशीनों के रेंडमाईजेशन और कमिश्निंग कार्य पूरा होने के बाद जिले के सभी नगर पंचायत चुनाव के लिए, उनके स्ट्रांग रूम में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहुंचाने के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन मंडी परिसर सारंगढ़ से 9 फरवरी को सुबह 11 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और ईवीएम मशीनों का परिवहन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस के टंडन ने सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष, नगर पंचायत निर्वाचन अध्यक्ष और पार्षद के सभी अभ्यर्थी को पत्र जारी कर यह सूचना दी है।...
बलौदाबाजार जिला प्रशासन तीन नाबालिगों की शादी रोकी परिजनों को दी गई समझाइश

बलौदाबाजार जिला प्रशासन तीन नाबालिगों की शादी रोकी परिजनों को दी गई समझाइश

Baloda Bazar, Chhattisgarh
जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा की त्वरित कार्रवाई से बाल विवाह के तीन मामलों को रोका गया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी टी. जाटवर और जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास के नेतृत्व में गठित टीम ने पलारी विकासखंड के ग्राम ओडान, मुडपार और कोसमंदी में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों की शादियाँ रोकीं। इस टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई, एकीकृत बाल विकास परियोजना पलारी और पुलिस विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नाबालिग बच्चों की शादी होने की सूचना मिले, तो तुरंत प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी विकासखंड के ग्राम ओडान में 19 वर्षीय लड़के का विवाह होने वाला था, जिसे समय रहते रोका गया। मुडपार में 20 वर्षीय नाबालिग लड़के की शादी प्रशासन ने...
मुख्यमंत्री से मिले सैन्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ यात्रा को बताया अविस्मरणीय

मुख्यमंत्री से मिले सैन्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ यात्रा को बताया अविस्मरणीय

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है और नैसर्गिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध जैव विविधता इसे खास पहचान देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए 18 सैन्य और सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल ने छत्तीसगढ़ भ्रमण उपरांत उनसे मुलाकात कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह बातें कही। मुख्यमंत्री ने उत्सुकता के साथ सभी सैन्य अधिकारियों से उनके छत्तीसगढ़ भ्रमण को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी अधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रदेश की भौगोलिक विशेषताओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी अद्वितीय है। प्रदेश का 44 प्रतिशत भूभाग वनाच्छादित है, और आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा ह...
डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी में 32वां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल

डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी में 32वां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल

Chhattisgarh, Rajnandgaon
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान समय में, जब संपूर्ण विश्व आपसी भौतिक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है, ऐसे में भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। मानवता के उत्थान और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए बुद्ध के दिखाए रास्ते का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बुद्ध के संदेशों का व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है, जिसके कारण यहाँ सभी धर्मों के लोग आपसी सौहार्द, भाईचारे और समरसता के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय आज डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध प्रज्ञागिरी तीर्थ स्थल में आयोजित 32वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस आयोजन में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, विद्वान एवं अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ धार्मिक समरसता का उत्कृष्...
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन

Chhattisgarh, Dantewada
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के अध्ययन यात्रा-2025 के अंतर्गत 18 वरिष्ठ अधिकारियों का दल दंतेवाड़ा पहुंचकर जिले में संचालित सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया और जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने सबसे पहले गीदम स्थित डेनेक्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री की शुरुआत की थी। इस फैक्ट्री में निर्मित कपड़ों को डेनेक्स ब्रांड के नाम से बाजार में बेचा जाता है। जिले में चार फैक्ट्रियों की स्थापना की जा चुकी है, जिनका लक्ष्य लगभग 1,200 परिवारों को रोजगार देना है। यहां अधिकारियों ने कामकाजी महिलाओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने कारली स्थित नक्सल पीड़...
बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली और एम्स रायपुर की टीमों ने किया रायगढ़ का निरीक्षण

बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली और एम्स रायपुर की टीमों ने किया रायगढ़ का निरीक्षण

Chhattisgarh, Raigarh
रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और एम्स रायपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रायगढ़ पहुंची। टीमों ने संक्रमित पोल्ट्री फार्म और आसपास के इंफेक्टेड जोन का निरीक्षण किया और संक्रमण नियंत्रण की प्रक्रिया की समीक्षा की। इसके बाद कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के साथ भारत सरकार के एसओपी के तहत आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने पोल्ट्री फार्म सैनिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया और घर-घर जाकर रैंडम जांच भी की। पशुपालन विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. एच.आर. खन्ना ने रायगढ़ प्रशासन द्वारा उठाए गए त्वरित कदमों की सराहना करते हुए कहा कि संक्रमित पोल्ट्री, अंडों और चूजों का तेजी से नष्ट किया जाना प्रभावी रणनीति रही। उन्होंने निर्देश दिया कि पोल्ट्री फार्म को शीघ्र सैनिटाइज करने के लिए फ्लेम गन और डिसइंफेक्टेंट का उपयोग किया जाए।...
आबकारी सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा: अवैध मदिरा और मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

आबकारी सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा: अवैध मदिरा और मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Chhattisgarh
आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने आज नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन, उड़नदस्ता दल, एवं विभिन्न जिलों के आबकारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सुश्री संगीता ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। आबकारी सचिव सुश्री संगीता ने  स्थानीय चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वि...
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली लीजेन्ड 90 की आयोजन समिति

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली लीजेन्ड 90 की आयोजन समिति

Chhattisgarh, India, Sports
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में आमंत्रित किया। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से 18 फरवरी तक लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इस अवसर पर लीजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम की 21 नंबर की विशेष जर्सी भेंट की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय की जन्म तिथि 21 फरवरी है, इसको ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम 21 नंबर की यह विशेष जर्सी भेंट की गई है। लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन इस वर्ष भारत में पहली बार किया जा रहा है। 06 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में यह टूर्नामेंट ख...