दिनांक : 24-Feb-2026 04:39 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

लंबे समय से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए किया गया सेवा मुक्त

लंबे समय से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए किया गया सेवा मुक्त

Chhattisgarh
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है। विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया था। अनुपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया था।  सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों/ विशेषज्ञ चिकित्सकों ...
रायपुर: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न : राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न : राज्यपाल रमेन डेका

Chhattisgarh, India
राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आज  गरियाबंद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सुपोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने जिले में  योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं आयोजनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने जिले में कौशल विकास अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न करने की अपेक्षा की। उन्होंने पशुपालन, मछली पालन आदि गतिविधियो में महिलाओं को जोड़कर उनका कौशल उन्नयन के साथ आर्थिक विकास को भी बेहतर करने के सुझाव दिये। राज्यपाल श्री ...
42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित के कारण कलेक्टर ने की कार्रवाई

42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित के कारण कलेक्टर ने की कार्रवाई

Chhattisgarh
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधितों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने नोटिस का निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। गौरतलब है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। सेमरा, पेण्ड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठ...
राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद लाईवलीहुड कॉलेज का किया निरीक्षण

राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद लाईवलीहुड कॉलेज का किया निरीक्षण

Chhattisgarh, Gariabandh
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रवास के दौरान गरियाबंद लाईवलीहुड कॉलेज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के कौशल उन्न्यन के लिए चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की जानकारी ली। साथ ही कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से आवश्यक चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के फायदे एवं उपयोग की जानकारी ली। युवाओं से चर्चा कर राज्यपाल श्री डेका ने विभिन्न कौशल उन्नयन कार्यक्रमों का लाभ लेकर स्वयं का बेहतर कौशल विकास करने को प्रेरित किया।...
राज्यपाल से छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए कश्मीर के युवाओं ने की मुलाकात

राज्यपाल से छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए कश्मीर के युवाओं ने की मुलाकात

Chhattisgarh, India
जम्मू कश्मीर में उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। युवा विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप के लिए आगे आएं लेकिन यह तभी सफल होगा जब यहां शांति होगी। कश्मीर के युवा, अमन एवं शांति के लिए कार्य करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए अपना योगदान दें। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के  ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम‘ के तहत छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए कश्मीर के युवाओं से रूबरू होकर उक्त बातें कहीं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम‘ के तहत कश्मीर के 6 जिलों श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामुला, अनंतनाग, पुलवामा और बड़गांव के स्कूलों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत 132 युवा, 6 दिनों के छत्तीसगढ़ र्भ्रमण पर गत 26 जनवरी को राजधानी...
गणतंत्र दिवस 2025: सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

गणतंत्र दिवस 2025: सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Ambikapur, Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरवशाली है। आज हम देश के गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं। इसके पीछे उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाई, उन संविधान निर्माताओं का योगदान है, जिन्होंने इस संविधान के माध्यम से भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। उन विभूतियों का योगदान है, जो संविधान की रक्षा के लिए हमेशा डटे रहे तथा संविधान के मूल्यों पर चलकर अंत्योदय का कल्याण करते रहे।...
लाल किले में भारत पर्व 2025 : छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

लाल किले में भारत पर्व 2025 : छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Chhattisgarh, India
नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोक जीवन को बड़े ही शानदार तरीके से दर्शाया गया है। झांकी में जनजातीय कला, पारंपरिक नृत्य, और शिल्प की झलक ने देश-विदेश से आए दर्शकों को राज्य की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया। साथ ही यह झांकी छत्तीसगढ़ की आदिवासी जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करती है। भारत पर्व 2025, जो गणतंत्र दिवस के अवस...
गणतंत्र दिवस 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार

गणतंत्र दिवस 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार

Chhattisgarh, India
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 01 अधिकारी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ ने पुलिस सेवा श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 11 वीरता पदक (Gallantry Medal) अर्जित किए। यह राज्य के सुरक्षा बलों की निष्ठा, समर्पण और बहादुरी का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” (PSM) और 10 अधिकारियों को “सराहनीय सेवा पदक” (MSM) से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, पुलिस सेवा में राज्य ने इस बार 22 पुरस्कार हासिल किए, जो...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। यह दिन  हमें हमारे महान संविधान की याद दिलाता है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता का आधार है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के मूल्यों को हम सभी अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती सुनिश्चित करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें।...
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड, लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड, लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील

Chhattisgarh, India
संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त मताधिकार लोकतांत्रिक शासन प्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है। मतदाता के पास यह अधिकार न केवल विधायिका के निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि प्रजातांत्रिक प्रणाली को मजबूती भी प्रदान करता है। यह विचार जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्री होता ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी। उन्होंने नए युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान करते हुए कहा कि उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी युवा निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं...