दिनांक : 28-Feb-2026 03:23 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने सीएम कैम्प कार्यालय की उपलब्धियों को दर्शाती ‘सेवा एवं समर्पण का 1 साल’ पुस्तिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सीएम कैम्प कार्यालय की उपलब्धियों को दर्शाती ‘सेवा एवं समर्पण का 1 साल’ पुस्तिका का किया विमोचन

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जशपुर जिले में  गृहग्राम बगिया से सीएम कैम्प कार्यालय की उपलब्धियों को दर्शाती 'सेवा एवं समर्पण का 1 साल' पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने कि दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर अग्रसर है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वप्न को मूर्तरूप देते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयासरत है। सरकार के निर्माण के साथ  घोषणा पत्र में की गई मोदी की गारंटी के तहत किये गए वादों में से अधिकांश वादे पूरे किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर जिले सहित क्षेत्र के लोगों की समस्या का निदान के लिए बगिया में सीएम कैम्प कार्यालय को प्रारम्भ किया गया था। जो लोगों के लिए वरदान साबित हो र...
मुख्यमंत्री दिल्ली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में हुए शामिल, कहा ‘आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ ही स्कूली बच्चे प्राचीन सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों से भी हों परिचित’

मुख्यमंत्री दिल्ली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में हुए शामिल, कहा ‘आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ ही स्कूली बच्चे प्राचीन सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों से भी हों परिचित’

Chhattisgarh, India
उत्साह से भरे स्कूली बच्चों से जब भी मैं मिलता हूँ, मुझमें भी नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। आप लोग छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं।  सभी बच्चे खूब पढ़ें और अपने संस्कार को कभी न छोड़ें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के ग्राम सांकरा में डीपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में बच्चों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी मैं आप लोगों के बीच आता हूँ तो अपने स्कूली जीवन और अपने शिक्षकों को याद करता हूँ। मेरे शिक्षकों ने जो शिक्षा और संस्कार मुझे दिये, उसकी बदौलत मैं आज यहां खड़ा हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं, उनके शिक्षक और अभिभावक उन्हें आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ...
25 दिसंबर सुशासन दिवस पर: पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का होगा भूमिपूजन

25 दिसंबर सुशासन दिवस पर: पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का होगा भूमिपूजन

Chhattisgarh
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका भूमिपूजन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव बिल्हा नगर पंचायत में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय इन दोनों कार्यक्रमों से वर्चुअली जुड़ेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों और उनके उल्लेखनीय कार्यों को सहेजने के लिए राज्य के सभी 187 नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है।  इनमें 14 नगर निगम, 50 नगर पालिका तथा 123 नगर पंचायत शामिल हैं। अटल परिसर के निर्माण के लिए प्रत्येक नगर निगम को 50 लाख रुपए, नगर पालिका को 30 लाख रु...
25 दिसंबर सुशासन दिवस: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र-पुत्रियों की बस्तियों तक पीएम जनमन योजना से फैली विकास के उजाले की किरण

25 दिसंबर सुशासन दिवस: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र-पुत्रियों की बस्तियों तक पीएम जनमन योजना से फैली विकास के उजाले की किरण

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को राष्ट्रपति जी के दत्तक पुत्र-पुत्रियां कहा जाता था लेकिन आजादी के कई साल बाद तक भी इनकी बस्तियों में शुद्ध पेयजल भी नहीं था। घास फूस के घरों में बिजली कहां से पहुंच पाती और शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाएं तो इनके लिए लक्जरी ही समझिये। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस परिस्थिति को पूरी संवेदनशीलता से समझा और उन्हें लगा कि इस परिस्थति को ठीक करने के लिए मामूली प्रयत्नों से कुछ नहीं होगा जब तक एक लक्ष्योन्मुखी वृहत योजना विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए नहीं बनेगी तब तक इनके कल्याण की सूरत नहीं बनेगी। फिर उन्होंने पीएम जनमन योजना लाई और इस एक योजना से उजाले की किरण इन बस्तियों में फैल गई है। पक्के घरों में बिजली पहुंच रही है। बच्चों के लिए स्कूल खोले गये हैं और इन तक पहुंचने के लिए सड़कें भी बनाई जा रही हैं। इस योजना को शुरू हुए अभी एक साल का अरसा भी नहीं बीता ह...
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को दिया न्योता, कहा छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को दिया न्योता, कहा छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आज आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है। हमारी नई औद्योगिक नीति उद्योगों को कर, भूमि, और बिजली में छूट के साथ-साथ सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं देती है। यह नीति न केवल उद्योगों की स्थापना, बल्कि रोजगार सृजन पर भी जोर देती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, खनन, और विनिर्माण जैसे ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एम्स में शुरू हुआ पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एम्स में शुरू हुआ पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वाेच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन...
महतारी वंदन योजना : लीला ध्रुव ने महतारी वंदन की राशि से बेटी का सुकन्या समृद्धि के तहत खुलवाया खाता

महतारी वंदन योजना : लीला ध्रुव ने महतारी वंदन की राशि से बेटी का सुकन्या समृद्धि के तहत खुलवाया खाता

Chhattisgarh, Dhamtari
सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान में आज विकासखण्ड कुरूद स्थित कृषि उपज मंडी कुरूद में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामुहिक विवाह कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। ग्राम भुसरेंगा की श्रीमती लीला ध्रुव ने बताया कि वह स्नातकोत्तर शिक्षित गृहणी हैं और उनके पति मनरेगा में टीए के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही सास-ससुर और बच्चों सहित उनका भरापूरा संयुक्त परिवार है। श्रीमती लीला ध्रुव को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रूपये प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपनी 7 साल की बेटी कुमारी ओजस्वी के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाई हैं, वहीं शेष राशि...
धमतरी : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लाखों लोगों के लिए बनी आशा की किरण – विधायक अजय चन्द्राकर

धमतरी : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लाखों लोगों के लिए बनी आशा की किरण – विधायक अजय चन्द्राकर

Chhattisgarh, Dhamtari
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सहित जिले में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कुरूद विकासखण्ड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामुहिक विवाह आयोजित किया गया, जिसमें 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। इस अवसर पर 48 दूल्हों की बारात बाजे-गाजे के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली। साथ ही महिला एवं बाल विकास तथा जिला प्रशासन द्वारा इनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद, सांसद प्रतिनिधि श्री मूलचंद सिन्हा, नगर पंचायत कुरूद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चन्द्राकर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कु...
रायपुर : मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

रायपुर : मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । जनसंपर्क विभाग द्वारा  खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है । मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं। सही जवाब देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स , उपहार  भी दिए जा रहे हैं। योजनाओं की सही जानकारी और उस पर से सही जवाब देने पर मिलने वाले उपहार से लोगों के उत्साह में चार चांद लग रहा है । रविवार 15 दिसंबर मैग्नेटो मॉल से शुरू हुए खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले की कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया ...
आत्मा योजना : उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर चौतू नेताम बना सफल कृषक

आत्मा योजना : उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर चौतू नेताम बना सफल कृषक

Chhattisgarh, India
राज्य के अन्नदाताओं के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा भी दृढ़संकल्पित होकर किसानों के कल्याण और उनके उत्तरोत्तर प्रगति के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। कोण्डागांव  जिले के किसान भी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आज समृद्ध एवं खुशहाल किसान के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। आत्मा योजना से आया सकारात्मक बदलाव जिले के विकासखण्ड कोण्डागांव में स्थित ग्राम चिपावण्ड के 67 वर्षीय प्रगतिशील किसान श्री चौतू नेताम ने अपनी मेहनत और नवीनतम कृषि तकनीकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में सफलता की एक नई मिसाल पेश की है। उनके 03 एकड़ 54 डिसमिल की कृषि भूमि पर उन्नत खेती से उन्होंने न केवल अपनी आय में वृद्धि की है, बल्कि दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गए हैं। पहले चौतू नेताम पारंपरिक तरीके से रागी...