दिनांक : 01-Mar-2026 04:12 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

रन फॉर यूनिटी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़

रन फॉर यूनिटी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़

Chhattisgarh, India, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम,  मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री टंकराम वर्मा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब ने भी एकता दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई ...
रायपुर : इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली, हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान

रायपुर : इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली, हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान

Chhattisgarh, Korba, Tribal Area News and Welfare
वनांचल के बसाहट में रहने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई हो या फिर कोरबा जिले से लगभग 120 किलोमीटर दूर अन्तिम छोर के गाँव डोकरमना की कामता बाई...इन सभी को याद है कि आज से एक साल पहले ऐसी कई दीवाली सहित त्यौहार आई..लेकिन इन त्योहारों की खुशियों में अक्सर गरीबी का ग्रहण ऐसा लग जाता था कि वे चाहकर भी खुशियों के मौके पर खुश नहीं हो पाती थीं। हाथों में पैसा नहीं होने से वे न तो अपनी पसंद की जरूरी सामग्री खरीद पाती थी और न ही घर पर कोई पसन्द का व्यंजन बना पाती थीं। अब जबकि महतारी वंदन योजना से खाते में हर महीने एक-एक हजार रुपए जमा हो रहे हैं तो इन गरीब महिलाओं को त्यौहार जैसे खास अवसरों में मुस्कुराने के साथ ही खुद का और रिश्तेदारों के मुंह मीठा करने का मौका मिल गया है। महतारी वंदन योजना में नाम जुड़ने के पश्चात हर महीने एक-एक हजार रुपए अपने खाते में प्राप्त करने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई की जिंद...
नाराणपुर: वन मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से जिले को सड़क निर्माण के लिए मिली 29 करोड़ 53 लाख की राशि

नाराणपुर: वन मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से जिले को सड़क निर्माण के लिए मिली 29 करोड़ 53 लाख की राशि

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
वन मंत्री श्री केदार कश्यप के प्रयास से नाराणपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए 29 करोड़ 53 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नारायणपुर श्री केदार कश्यप के प्रयासों से नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रवासियों की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत थे। स्वीकृत राशि से नारायणपुर के पल्ली छोटेडोंगर ओरछा मार्ग लगभग 12 किलोमीटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण होगा। इस आशय का स्वीकृति आदेश लोक निर्माण विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।...
मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

Chhattisgarh, Vishesh Lekh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान वेब सीरीज ग्राम-चिकित्सालय के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। मुख्यमंत्री को टीम ने बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध 'पंचायत' सीरीज था, जिसे बहुत सराहना मिली। अब वे वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' शूट करने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होगी। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 'पंचायत' टीम को भायी छत्तीसगढ़ की लोकेशंस मुख्यमंत्री को वेब सीरीज की टीम ने बताया कि अभी तक उनके 'पंचायत' सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की ज़्यादातर शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई है। मगर इस बार वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की कहानी के लिए जैसी लोकेशंस ढूंढी जा रही थीं उसकी तलाश छत्तीसगढ़ के राजनांदग...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ’मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि आम नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। उन्होंने इस विषय पर पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है और कहा है कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि साइबर ठगी के शिकार अक्सर पढ़े-लिखे लोग भी बन रहे हैं, जो ठगों की चालों के आगे घबरा जाते हैं। इसके कारण कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं और कुछ मामलों में तो पीड़ित आत्महत्या जैसा कठोर कदम भी उठा लेत...
मुंगेली : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनियारी नदी पर बनने वाले पुल का किया शिलान्यास

मुंगेली : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनियारी नदी पर बनने वाले पुल का किया शिलान्यास

Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में मनियारी नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम कारीडोंगरी में पांच करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। मनियारी नदी पर इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के 11 गांवों को राहत मिलेगी और वहां के रहवासी बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे दरवाजा, कन्सेरी, अखरार, खाम्ही, घनाघाट, डोंगरिया, कारीडोंगरी, जाखड़बांधा, खुड़िया, महामाई और लमनी गांवों की करीब 11 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 120 मीटर लंबे इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीम...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को वर्चुअली करेंगे सिम्स अस्पताल का लोकार्पण और केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को वर्चुअली करेंगे सिम्स अस्पताल का लोकार्पण और केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास

Bilaspur, Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि कार्य हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के पहले डिटिजल बजट में भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढिकरण की बडी झलक दिखी थी जो वास्तविकता का रूप लेती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए प्रयोग और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को खोलने के लिए केंद्रीय स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को राज्य के बिलासपुर में 200 करोड़ रूपए की लागत से तैयार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वचुअल माध्यम से इस अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहेंगे। यह अस्पताल ती...
नवापारा: निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

नवापारा: निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Chhattisgarh, Rajim Nawapara
नवापारा - साहू समाज परीक्षेत्र नवापारा नगर द्वारा गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन माता कर्मा मंदिर परिसर ...
रायपुर : नया भारत विश्व में अपना उचित स्थान पाने के लिए आगे बढ़ रहा है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

रायपुर : नया भारत विश्व में अपना उचित स्थान पाने के लिए आगे बढ़ रहा है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Chhattisgarh, India
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में विकसित छत्तीसगढ़ का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा। समग्र विकास के लिए नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य महत्वपूर्ण होता है। अच्छा स्वास्थ्य लोगों की उत्पादकता और रचनात्मकता को बढ़ाने में सहायक होता है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह शामिल होकर संस्थान के 25 विद्यार्थियों को 33 स्वर्ण पदक एवं 6 विद्यार्थियों को सुपर स्पेशलिस्ट की उपाधि प्रदान की। राज्यपाल ने कहा कि यह विद्यार्थियों की अथक प्रयासों, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। यह विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक उपलब्धि ही नहीं है बल्कि ...
रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Chhattisgarh, Raipur
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के खरोरा में 20 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 30 लाख 53 हजार रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 83 लाख रुपए के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की...