दिनांक : 01-Mar-2026 01:20 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Chhattisgarh, India, Raipur
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया। मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी। मंत्रिपरिषद में खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन हेतु सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को ...
रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

Chhattisgarh, Raipur
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, मतदान के दिन की व्यवस्था और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 अक्टूबर को रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। रायपुर नगर (दक्षिण) उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को मतदान और 23 नवम्बर को मतों की गिनती होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र  में आदर्श आचारसंहिता प्रभावशील हो गई है। उन...
रायपुर : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न, मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

रायपुर : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न, मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

Chhattisgarh, Jagdalpur, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व हमारी आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। वहीं ऐतिहासिक बस्तर दशहरा अब देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो गया है, जिससे अब पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ ही स्थानीय लोगों की आय को संबल मिला है। मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तरवासियों की अगाध श्रद्धा और सभी लोगों के सहयोग से इस वर्ष भी बस्तर दशहरा का भव्य एवं सफल आयोजन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उक्ताशय के उद्गार आज जगदलपुर के सिरहासार भवन में विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

Chhattisgarh, Jagdalpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने साफा एवं गज़माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही एंबुलेंस के लिए बनी डिजिटल वेबसाइट, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का लोकार्पण एवं चेंबर पत्रिका ( ई-पत्रिका) का विमोचन किया।...
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को होगा

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को होगा

Chhattisgarh
राज्य में स्थानीय नगरीय निकाय के निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने राज्य के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करें। राज्य के 167 नगरीय निकायों में निर्वाचन होना है। आयोग द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा  01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 16 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रका...
मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं, ‘हमर सुघर गांव’ एवं समाधान सूरजपुर एप का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं, ‘हमर सुघर गांव’ एवं समाधान सूरजपुर एप का शुभारंभ

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर जिले के ग्राम सिलौटा प्रतापपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित आदिवासी करमा महातिहार कार्यक्रम में प्रतापपुर में नवीन एसडीएम कार्यालय का निर्माण, चंदोरा जजावल सड़क निर्माण, प्रतापपुर में रेस्ट हाउस एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तथा गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव बनाने के उद्देश्य से ’हमर सुघर गांव’ और सूरजपुर जिले के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वॉट्सएप्प बेस्ड चैटबोट प्लेटफार्म समाधान सूरजपुर एप का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले के विकास कार्यों पर आधारित विकास पत्रिका’ प्रगति पत्रक का विमोचन किया और जिला प्रशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को...
लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, सामाजिक भवन, स्टेडियम जीर्णोद्धार एवं बास्केबाल कोर्ट निर्माण के लिए एक करोड़ 9 लाख रूपए की घोषणा

लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, सामाजिक भवन, स्टेडियम जीर्णोद्धार एवं बास्केबाल कोर्ट निर्माण के लिए एक करोड़ 9 लाख रूपए की घोषणा

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लैलूंगा में उरांव समाज द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में कहा कि यह उत्सव ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र में कई प्रकार के करमा का आयोजन होता है। हमें हमारे पुरखों द्वारा दिखाए गए राह पर चलना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना है, जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके। करमा महोत्सव में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर लैलूंगा में सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 49 लाख रूपए, लैलूंगा में स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रूपए, बास्केटबाल कोर्ट निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की और खम्हार पाकुट बांध से लैलूंगा में जलापूर्ति प्रोजेक्ट के निर्माण काम को शुरू कराए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री श्र...
गौरेला में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

गौरेला में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Chhattisgarh
गुरूकुल खेल मैदान गौरेला में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस शालेय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों सभांग बस्तर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के स्कूली खिलाड़ियों के मध्य जिमनास्टिक, ताइक्वांडो और क्रिकेट की स्पर्धाएं 14 से 17 अक्टूबर तक होंगी। प्रतियोगिता में 505 खिलाड़ी एवं कोच भाग ले रहे हैं। जिमनास्टिक की स्पर्धा में 14, 17 एवम 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका, ताइक्वांडो में 14, 17 एवम 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं और क्रिकेट में 14 वर्ष के बालक हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के निर्धारित नियमों एवं विधियों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा देश एवं खेल के गौरव के लिए सच्चे खिलाड़ी भावना के साथ भाग लेने की शप...
छत्तीसगढ़ के बारनवापारा अभ्यारण्य में तीसरा बटरफ्लाई मीट 21 से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा

छत्तीसगढ़ के बारनवापारा अभ्यारण्य में तीसरा बटरफ्लाई मीट 21 से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा

Chhattisgarh, India, Vishesh Lekh
छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य में तीसरा ’बारनवापारा बटरफ्लाई मीट’ का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसका उद्देश्य बारनवापारा अभ्यारण्य के विभिन्न आवासों में तितलियों की विविधता का पता लगाना है। इससे वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे के अध्ययनों के लिए प्रमुख हॉट स्पॉट स्थापित करने में मदद मिलेगी। बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित है। यह 244.66 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला राज्य के मनमोहक वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक है। बारनवापारा का अपने बड़े आकार के कारण महत्वपूर्ण पारिस्थितिक महत्व है। बटरफ्लाई मीट के लिए 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन करना होगा। बारनवापारा बटरफ्लाई मीट में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों को वन विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर मीट की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभागियों के लिए आयु सीम...
सजेगा-संवरेगा भंडारपुरी धाम, गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी का नए स्वरूप में होगा विकास

सजेगा-संवरेगा भंडारपुरी धाम, गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी का नए स्वरूप में होगा विकास

Chhattisgarh, Vishesh Lekh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भंडारपुरी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में गुरु का बड़ा महत्व है। छत्तीसगढ़ की सरकार गुरु घासीदास के बताए ‘मनखे मनखे एक समान’ के मार्ग पर चल रही है। हम सभी धर्मों, जातियों और समाजों के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय पर चलकर देश का विकास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 लाख आवासों की गारंटी दी थी। हमारी सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी थी। प्रधानमंत्री ने अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में आठ लाख 46 हजार 991 आवासों की स्वीकृति दी है। जैसे-जैसे आवासों का निर्माण पूरा होता जा रहा है, वैसे-वैसे...