मरीन ड्राइव का नाम बदलकर तेलीबांधा ड्राइव करने की साहू समाज की मांग, मुख्यमंत्री साहू समाज के हरेली उत्सव-सम्मान समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज हरेली तिहार के पवित्र दिन तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर आयोजित हरेली उत्सव और साहू समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां नागर, गैती, गेड़ी सहित कृषि यंत्रों की पूजा की और प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री साय ने भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और छतीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक श्री संदीप साहू, पूर्व मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू सहित साहू समाज के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान साहू समाज ने मरीन ड्राइव का नाम परिवर्तन कर तेलीबांधा ड्राइव करने तथा दोनों ओर भव्य गेट बनाने और चौ...









