रायपुर : कोरबा जिले के मेधावी विद्यार्थियों हेतु नीट, जेईई की तैयारी के रायपुर के लिए के एलन इंस्टीट्यूट में की गई व्यवस्था
इस अवसर पर विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, महापौर नगर निगम श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं उनके पालक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल करते हुए यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा निरंतर विकास कार्य किया जा रहा है। खनिज प्रभावित जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडि...




