दिनांक : 21-Feb-2026 10:20 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

सिम्स अस्पताल में मिला नवजात शिशु, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया

सिम्स अस्पताल में मिला नवजात शिशु, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में अज्ञात अवस्था में मिला एक नवजात शिशु उपचार और देखभाल के उपरांत आज चाइल्ड लाइन बिलासपुर को विधिवत रूप से सौंपा गया। 15 अगस्त 2025 को सिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में कविता (20 वर्ष), पति ओमप्रकाश, निवासी भरनीपरसदा सकरी को प्रसव हेतु भर्ती किया गया था। 15 अगस्त को प्रसव उपरांत पुत्र जन्म हुआ। 16 अगस्त को ही प्रसूता को छुट्टी दे दी गई। परिजन 24 अगस्त तक शिशु को देखने आते रहे, किंतु 25 अगस्त से आना बंद कर दिया। संपर्क हेतु उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर भी गलत पाए गए। इसके पश्चात शिशु को शिशु रोग विभाग में भर्ती कर एनआईसीयू वार्ड में रखा गया, जहां विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश नाहरेल, डॉ. समीर कुमार जैन, डॉ. सलीम खलखो, डॉ. मीनाक्षी ठाकुर, डॉ. जायकिशोर तथा सिस्टर इंचार्ज विभा श्रीवास, सरोजिनी, कमलेश, मीरा देवांगन और आया भावना सिदार एवं पुष्पा सह...
विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल

विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल

Chhattisgarh
स्त्री पुरुष समानता के मामले में छत्तीसगढ़ की मिसाल पूरे देश में रही है लेकिन आर्थिक समानता में फिर भी पुरुषों का पलड़ा अब तक भारी होता था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार आने के बाद इस आर्थिक विषमता को दूर करने का रास्ता भी खुल गया है। अब छत्तीसगढ़ की हर माँ और बहन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है। अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए वे स्वयं निर्णय ले सकती हैं। महतारी वंदन योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को उनके श्रम और भागीदारी के लिए सम्मानित करती हैं वहीं साय सरकार की आजीविकामूलक योजनाओं से महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने की राह मिली है। आधी आबादी को सशक्त कर मुख्यमंत्री ने विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला रख दी है। छत्तीसगढ़ ने पिछले 19 महीनों में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य के हर ...
पीपल्स केयर द्वारा ‘एक पीपल एक परिवार’ एक पुण्य कार्यक्रम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

पीपल्स केयर द्वारा ‘एक पीपल एक परिवार’ एक पुण्य कार्यक्रम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

Chhattisgarh
‘पीपल रक्षितः रक्षितः’ के इस पावन मंत्र के साथ, 121 परिवारों ने 121 पीपल के पौधे लगाए, जो उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की एक नई कहानी लिखेंगे। यह सिर्फ वृक्षारोपण नहीं था, यह प्रकृति के साथ एक गहरे रिश्ते को निभाने का क्षण था। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, पीपल को सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि एक परिवार का हिस्सा बनाने के लिए पीपल्स केयर सामाजिक संस्था ने ग्राम पंचायत महुपाल बरई में एक अनोखी पहल शुरू की है। आज मैं यहां एक मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि इस धरती के एक बेटे के रूप में खड़ा हूँ। पीपल केयर का ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ और ‘एक पीपल एक परिवार’ का यह अभियान, सिर्फ पेड़ लगाने का कार्यक्रम नहीं है, यह तो माँ और बच्चे के रिश्ते को फिर से परिभाषित करने जैसा है। मं...
गरियाबंद जिला स्तर: राजिम क्रिकेट एसोसिएशन का 14 सितम्बर 2025 को होगा आधिकारिक लॉन्च, विधायक रोहित साहू समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

गरियाबंद जिला स्तर: राजिम क्रिकेट एसोसिएशन का 14 सितम्बर 2025 को होगा आधिकारिक लॉन्च, विधायक रोहित साहू समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Chhattisgarh, Gariabandh, Rajim Nawapara
गरियाबंद जिले ने क्रिकेट खेल में भी अपनी पहचान बनाने की शुरआत कर दी है। 14 सितम्बर 2025 शाम 7 बजे राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू जी समेत  पूर्व विधायक संतोष उपाधाय, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव के साथ नगर के सभी 15 वार्डो के पार्षदगण एवं कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रशासन से भी कई स्थानीय अधिकारियों की आने की पूरी उम्मीद है। राजिम क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना के उपरांत, आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल का भी लांच होगा, भारत पाकिस्तान एशिया कप 2025 को भी बड़े स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। राजिम क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारणी के सभी सदस्य एवं क्रिकेट सीखने वाले बच्चे एवं उनके माता पिता भी इस मौके पर शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप राजिम क्रिकेट एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट : rajimcricket.com विजिट कर सकते है।...
करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की

करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की

Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज आयोजित बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस्तर ओलंपिक का वृहद आयोजन करने इसकी रुपरेखा और व्यवस्थागत तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। आगामी अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले बस्तर ओलंपिक में तीन स्तरों विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बस्तर संभाग के सातों जिलों और 32 विकासखंडों के 40 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, संयुक्त सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार और संचालक श्रीमती तनूजा सलाम भी बैठक में शामिल हुईं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेलों का आयोजन नहीं है, बल्कि विकास...
छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 13 सितम्बर से प्रारंभ

छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 13 सितम्बर से प्रारंभ

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ राज्य में नीट यूजी 2025 के अंतर्गत एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 13 सितम्बर 2025 से प्रारंभ की जा रही है। इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों के लिए नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा तथा दंत महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए संस्था चयन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2025 रखी गई है। यह सुविधा पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, पहले से प्रवेशित छात्रों को अपग्रेडेशन का विकल्प भी प्रदान किया गया है। ’महत्वपूर्ण निर्देश’ अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारी, रिक्त सीटों की सूची एवं अन्य विवरण निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in पर देख सकते हैं। विस्तृत समय-सारिणी एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया, राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MC...
केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव आज केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। बैठक में खेल एवं युवा विकास से संबंधित चुनौतियों व अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री साव अपने प्रवास के दौरान मुंगेली कलेक्टोरेट से ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। बैठक में युवाओं को खेलों से जोड़ने और देश में खेल संस्कृति विकसित करने के लिए 'खेलो इंडिया' योजना की तर्ज पर नई युवा कल्याण योजना शुरू करने पर चर्चा की गई। साथ ही हर राज्य में खेल विश्वविद्यालयों की स्थापना, खेल प्राधिकरण ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय केंद्रों की संख्या में वृद्धि, खेल अधोसंरचनाओं के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए विशेष बजट प्रावधान, एकीकृत डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के विकास जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में...
मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री साय

मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2025 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कार्टून केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण भी है, जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से गंभीर मुद्दों को सरलता से प्रस्तुत करता है। कार्टून मनोरंजन के साथ ही समाज को जागरूक करने और सोचने के लिए प्रेरित करने वाली कला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जम्मू-कश्मीर के प्रख्यात कार्टूनिस्ट श्री मनोज चोपड़ा को कार्टून वॉच पत्रिका का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया। उन्होंने कार्टून फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे कार्टूनिस्टों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी कार्टून बनाया। कार्टून वॉच फेस्टिवल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह गर्व की बात है कि कार्टून वॉच पत्रिका ने 29 वर्षों का सफल सफर तय कर लि...
बस्तर की समृद्धि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की गाथा लिखेगी– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर की समृद्धि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की गाथा लिखेगी– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
हमारी नई औद्योगिक नीति के केंद्र में बस्तर है। खनिज संसाधनों और प्रचुर प्राकृतिक संपदा से भरा यह इलाका विकास की विपुल संभावनाएँ अपने भीतर समेटे हुए है। माओवाद बस्तर के विकास की राह में कांटे की तरह चुभ रहा था और नक्सलवादी आतंक ने बस्तर के विकास को जकड़ कर रखा था। हमने संकल्प लिया कि बस्तर को मुख्यधारा में लाएँगे और इसे विकसित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय धुरी बनाएंगे। हमारे बहादुर जवानों और बस्तरवासियों ने साहस और दृढ़ संकल्प से माओवाद का मुकाबला किया और आज बस्तर माओवाद के काले इतिहास को मिटाकर निवेश का स्वर्णिम अध्याय लिखने की राह पर आगे बढ़ रहा है। मार्च 2026 तक माओवाद की बची-खुची निशानियाँ भी समाप्त हो जाएंगी और नक्सलमुक्त बस्तर और भी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख...
मार्च 2026 तक साकार होगा नक्सलमुक्त भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री साय

मार्च 2026 तक साकार होगा नक्सलमुक्त भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद एवं नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की राह चुनी है। जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह घटनाएँ इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब दम तोड़ रही है। छत्तीसगढ़ में विश्वास, विकास और शा...