दिनांक : 22-Feb-2026 04:11 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’

मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’

Chhattisgarh
जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में स्वच्छता दीदियों के पैर पखारे, तो यह सम्मान पाकर स्वच्छता दीदियां भावुक हो उठीं। हजारों लोग इस भावुक और प्रेरक क्षण के साक्षी बने। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों की स्वच्छता दीदियों को एक अनूठे तरीके से सम्मानित किया। सम्मानित हुईं स्वच्छता दीदियों ने अपने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री साव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वच्छता दीदियां और स्वच्छता कमांडोज़ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका कार्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक परिवर्तन का अभियान...
महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी

Chhattisgarh
प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में यह योजना प्रदेश में महिलाओं के प्रति व्याप्त भेदभाव और असमानता को कम करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर कर रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की 69.19 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। केवल नारायणपुर जिले में ही हर महीने 27 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 2 करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक की राशि स्थानांतरित की जा...
राजिम: विधायक रोहित साहू ने पेश की मानवता की मिसाल सड़क दुर्घटना में मृत दंपत्ति की बच्ची के इलाज हेतु की समुचित व्यवस्था, 10 हजार नगद सहायता एवं शासन से अविलंब मदद का निर्देश

राजिम: विधायक रोहित साहू ने पेश की मानवता की मिसाल सड़क दुर्घटना में मृत दंपत्ति की बच्ची के इलाज हेतु की समुचित व्यवस्था, 10 हजार नगद सहायता एवं शासन से अविलंब मदद का निर्देश

Rajim Nawapara
राजिम. कहते हैं, मानवता से बड़ा धर्म नहीं और सेवा से बड़ा कर्म नहीं। इस ध्येय वाक्य को राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने चरितार्थ करके दिखाया है। सेवा को अपने जीवन का मूलमंत्र मानने वाले विधायक साहू ने रक्षाबंधन के दिन पाण्डुका क्षेत्र के ग्राम रजनकटा के समीप हुए सड़क हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी दो वर्षीय मासूम बच्ची के इलाज के लिए मानवीय पहल करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को वस्तुस्थिति से अवगत कराया तथा रायपुर के बड़े चिकित्सा संस्थान में इलाज की समुचित व्यवस्था हेतु आग्रह किया। जिस पर मंत्री जायसवाल ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। विदित हो कि धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारना निवासी मनोज पटेल एवं मनीषा पटेल दंपत्ति सपरिवार अपनी बहन के घर पाण्डुका क्षेत्र के ग्राम खट्टी जा रहे थे। रास्ते में ग्राम रजनकटा और पाण्डुका के बीच मोड़ के ...
एमसीबी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत खेल सप्ताह का द्वितीय दिवस हुई सम्पन्न

एमसीबी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत खेल सप्ताह का द्वितीय दिवस हुई सम्पन्न

Chhattisgarh
भारत सरकार की लोकप्रिय योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत मिशन शक्ति हब, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय विद्यालय महौरपारा में खेल सप्ताह के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के. खाती के मार्गदर्शन और जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। खेल सप्ताह के इस विशेष दिवस पर मैदान में उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब बालिकाओं ने आउटडोर खेलों में खो-खो, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, 100 मीटर दौड़ और फ्लाइंडनेस जैसे खेलों में दमदार प्रदर्शन किया। इनडोर खेलों में कैरम, लूडो और सांप-सीढ़ी ने भी प्रतिभागियों को रोमांचित किया...
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर होगा सम्मान

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में 12 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले ‘स्वच्छता संगम-2025’ में, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर उन्हें सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर वे स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मान प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय  12 अगस्त को बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में  260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,  केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायकगण श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, श्री दिलीप लहरिया, श्री सुशांत शुक्ला एवं श्री अटल श्रीवास्तव तथा बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधान...
विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण की नई पहल, छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों के लिए बनेंगे मोर चिन्हारी भवन

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण की नई पहल, छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों के लिए बनेंगे मोर चिन्हारी भवन

Chhattisgarh
असंगठित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू की गई है। असंगठित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के समग्र विकास के लिए अम्ब्रेला योजना ‘अटल श्रम सशक्तिकरण योजना‘ प्रारंभ की गई है। प्रवासी श्रमिक साथियों को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदाय करने हेतु प्रथम चरण में 5 राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात एवं महाराष्ट्र में जहां अधिक संख्या में श्रमिक प्रवास करते हैं, वहां ‘मोर चिन्हारी भवन’ बनाया जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध किया गया है। इससे उन्हें हृदय रोग, किडनी रोग, मस्तिष्क रोग, जटिल सर्जरी आदि के लिए सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में उपचार सुविधा मिलेगी। श्रम विभाग की अम्ब्रेला योजना अटल श्रम सशक्तिकरण योजना‘ के नाम से शुरू की गई है। इससे श्रमिकों तथा उनके परिवारों को एक ही स्थान प...
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनके अविस्मरणीय योगदान को किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनके अविस्मरणीय योगदान को किया नमन

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और महान समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट साहस और सामाजिक परिवर्तन का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी ने वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और समाज में सम्मान, समानता एवं न्याय की नींव मजबूत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्मरण किया कि संसद में अपने कार्यकाल के दौरान मिनीमाता जी ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त और निर्भीक स्वर उठाया। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, महिला शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समानता की स्थापना के लिए जो योगदान दिया, वह इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में दर्ज है। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और सेवाभाव...
गरियाबंद: रक्षाबंधन के दिन पाण्डुका में हुआ भीषण हादसा माता पिता की मृत्यु, 1.5 साल की नवजात बच्ची हुई अनाथ, ICU में गंभीर अवस्था में भर्ती

गरियाबंद: रक्षाबंधन के दिन पाण्डुका में हुआ भीषण हादसा माता पिता की मृत्यु, 1.5 साल की नवजात बच्ची हुई अनाथ, ICU में गंभीर अवस्था में भर्ती

Gariabandh, Rajim Nawapara
पाण्डुका थाना, जिला गरियाबंद के अंतगर्त 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के दिन भीषण सड़क हादसे की खबर आयी है। शाम पांच बजे नवदंपति मनोज पटेल एवं मनीषा पटेल अपनी 1.5 वर्षीया नवजात बच्ची के साथ अपनी बहन के घर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पाण्डुका के खट्टी ग्राम में राखी बंधवाने जा रहे थे, तभी जतमई की तरफ से आ रही एक तेज़ ईको कार के युवा चालाक ने जोर की टक्कर मार दी। पति पत्नी एवं बच्ची टक्कर के जोर से बहुत दूर जाकर गिरे मौकाए वारदात पर पति पत्नी की मृत्यु हो गयी। पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखते हुए कार्यवाही की बच्ची को राजिम के सरकारी अस्पताल में तुरंत उपचार हेतु भेज दिया। राजिम के सरकारी अस्पताल से बच्ची को नवापारा के कुर्रा में स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल के ICU यूनिट में रेफेर कर दिया गया है। डॉक्टर से हुए बातचीत के अनुसार बच्ची अभी कोमा में है, दिमाग में खून के थक्के जाम हो गए है। बच्ची कभी...
दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य और जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को वित्तीय सेवाएं उनके ही गाँव में सुलभ हों। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाएं न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देती हैं, बल्कि शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी आधार बनती हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले के बगिया ग्राम में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला (घरजियाबथान) और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 12वें वार्षिक प्रतिवेदन का भी विमोचन किया। 44 हज़ार से अधिक ग्रामीण होंगे लाभान्वित मुख्यम...
विशेष लेख: बस्तर में बदलाव – उम्मीद और विकास की नई सुबह

विशेष लेख: बस्तर में बदलाव – उम्मीद और विकास की नई सुबह

Chhattisgarh
कभी देश में नक्सलवाद के गढ़ के रूप में जाना जाने वाला बस्तर अब विकास, विश्वास और बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के मजबूत राजनीतिक संकल्प और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से यहाँ शांति बहाल हो रही है और विकास तेज़ी से अपना पाँव पसार रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने डेढ़ साल में ऐसा निर्णायक अभियान चलाया है कि नक्सलवाद अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। इस अवधि में 435 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए, 1,432 ने आत्मसमर्पण किया और 1,457 गिरफ्तार किए गए। सुरक्षाबल के जवानों ने माओवादियों के कंेद्रीय समिति के महासचिव बसवराजू को न्यूट्रलाईज करने में सफलता पाई है। बसवराजू माओवादी विचारधारा का केंद्र बिंदु था। बीजापुर के कर्रेगुड़ा में 31 नक्सलियों के मारे जाने को माओवादी आतंक के ताबूत में आखिरी कील माना जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार न...