दिनांक : 22-Feb-2026 05:26 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया से जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी के उपहार स्वरूप ई-रिक्शा प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं स्व-सहायता समूह की महिला श्रीमती गिलसोनिका पाण्डे के ई-रिक्शा में बैठकर बगिया निवास परिसर की यात्रा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह ई-रिक्शा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसकी परिचालन लागत भी कम है। इससे महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाते हुए आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्व-सहायता समूह की बहनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के...
उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री को ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री को ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Chhattisgarh
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज सर्किट हाउस परिसर दंतेवाड़ा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप को ‘दंतेश्वरी फाइटर’ एवं आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। मंत्री द्वय ने इस मौके पर कहा कि हम सब यहाँ एक ऐसे अद्भुत और प्रेरणादायी क्षण के साक्षी हैं, जहाँ हमारी बहनों ने नक्सलवाद के रास्ते को छोड़कर विकास की मुख्यधारा का मार्ग अपनाया है। ये वही बहनें हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और संघर्षों को पार करते हुए, समाज में सम्मान और शांति के साथ जीवन यापन का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि आज, इन बहनों ने हमारे अलावा यहां उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सचिव, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर यह विश्वास जताया है कि भाई-बहन का यह बंधन केवल एक र...
केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने अपनी बहिनों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने अपनी बहिनों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

Chhattisgarh
केन्द्रीय जेल रायपुर में आज रक्षाबंधन के पावन  पर्व भावनाओं और आत्मीयता से परिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बंदियों को उनकी बहिनों और परिजनों से मिलने का अवसर प्रदान किया गया। बहिनों ने अपने बंदी भाईयों की पारंपरिक तरीके पूजा अर्चना कर उनके कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं कर भाई-बहिन के रिश्ते को और मजबूत बनाया। कई बंदियों ने अपने परिवार से लंबे समय बाद मिलकर भावुक क्षण साझा किया। इन पलो ने न केवल कैदियों को पारिवारिक स्नेह का एहसास कराया बल्कि उनके मन में सकारात्मक बदलाव की भी प्रेरणा मिली। जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहिन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। परिवार से मिलने का अवसर कैदियों के मनोबल को बढ़ाता है और समाज में पुनः स्थापित होने की उनकी इच्छा का सशक्त करता है। जेल में करीब 1281 बंदियों से...
पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं

पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की पवित्रता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है। इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड में उपस्थित पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पत्रकार बहनों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बहनों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की शक्ति प्रदान करेगा।...
छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इस समझौते के अंतर्गत स्थापित होने वाले उद्यमिता केंद्र का निर्माण वर्ष 2025-26 में प्रारंभ होगा तथा इसे वर्ष 2027-28 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गांव-गांव तक पहुंचेगी शिक्षा, कौशल और नवाचार की क्रांति: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज हस्ताक्षरित एमओयू से "छत्तीसगढ़ अंजोर विजन" को साकार करने में ...
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच आईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से भेंटकर पूछा स्वास्थ्य का हाल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच आईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से भेंटकर पूछा स्वास्थ्य का हाल

Chhattisgarh
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल पहुंचकर आईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण तथा भालू के हमले में घायल जवान से रूबरू भेंटकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और इन दोनों का बेहतर उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों एवं चिकित्सकों को दिए। साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीण श्री प्रमोद ककेम तथा जवान श्री बामन पोड़ियाम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीते 5 अगस्त को बीजापुर जिले के इलमिड़ी निवासी ग्रामीण श्री प्रमोद ककेम नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने के कारण घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रिफर किया गया है। वहीं बीजापुर जिले के बासागुड़ा ईलाके में गश्त के दौरान गत 29 जुलाई को अचानक भालू के हमले में घायल जवान श्री बामन पोड़ियाम को उपचार के लि...
जशपुरनगर: नवजातों के ईलाज के लिए एस.एन.सी युनिट बनी जीवनदायनी

जशपुरनगर: नवजातों के ईलाज के लिए एस.एन.सी युनिट बनी जीवनदायनी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिले के जिला अस्पताल में शुरू हुई नियोनेटल केयर यूनिट बीमार नवजात शिशुओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। यहां कम वजन के, फेफड़ों में संक्रमण, रक्त की कमी लेकर पैदा हुए बच्चों का सफलता पूर्वक ईलाज हो रहा है। इसके लिए यूनिट में ऑक्सीजन सपोर्ट, इन्क्यूबेटर से लेकर भोजन के लिए फिडिंग ट्युब जैसे आधुनिक उपकरणों की भी व्यवस्था है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस युनिट की शुरूआत तक प्रसन्नता जताई है। उन्होंने यूनिट में ईलाज कराकर स्वस्थ हुए नवजातों और उनके माता-पिता को अपनी बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वस्थ बच्चों से ही मजबूत राष्ट्र बनता है। बच्चों का भविष्य इनके स्वास्थ्य पर निर्भर होता है। सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, ईलाज, पोषण से लेकर पढ़ाई, लिखाई तक के लिए गंभीर है और जशपुर जैसे दूरस्थ अंचल में ऐसी यूनिट की स्थापना इसका प्...
पी.एम फसल बीमा योजना: किसान 31 अगस्त तक बीमा करा सकते हैं

पी.एम फसल बीमा योजना: किसान 31 अगस्त तक बीमा करा सकते हैं

Chhattisgarh
किसानों की सुविधा के देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बीमा कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। अऋणी किसान अब 14 अगस्त और ऋणी किसान 31 अगस्त तक 2025 तक बीमा करा सकेंगे। राजनांदगांव जिले के उप संचालक कृषि, श्री टीकम सिंह ठाकुर ने किसानों से अपनी फसलों का बीमा कराने लिए निकटतम लोक सेवा केंद्र, बैंक या समिति में संपर्क कर शीघ्र बीमा कराने की अपील की है। राजनांदगांव के उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में वर्ष 2025 में अब तक 1,065.81 हेक्टेयर रकबे का फसल बीमा कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 1 लाख 17 हज़ार 866 किसानों ने बीमा कराया है। इनमें 1 लाख 9 हज़ार 178 ऋणी किसान और 8 हज़ार 688 अऋणी किसान शामिल थे। इस अवधि में कुल 1 लाख 43 हज़ार 465.56 हेक्टेयर रकबे का बीमा हुआ। फसल कटाई उपरांत प्राप्त उपज आंकड़ों के आधार पर 2,733 किसानों को कुल 6...
बने खाबो-बने रहिबो“ सघन जांच एवं जागरूकता अभिया के तहत मिठाइयों और नमकीन के लिए गए दर्जनों सैम्पल

बने खाबो-बने रहिबो“ सघन जांच एवं जागरूकता अभिया के तहत मिठाइयों और नमकीन के लिए गए दर्जनों सैम्पल

Chhattisgarh
बरसात के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों और संक्रमण की रोकथाम तथा आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दौरान मिलावटी मिठाईयों आदि की जांच के लिए नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में “बने खाबो-बने रहिबो“ सघन जांच एवं जागरूकता अभियान 4 से 6 अगस्त तक चलाया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही के अभिहित अधिकारी एवं एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर के निर्देशन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर द्वारा जिले के तीनों ब्लॉक गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाकर जिलेभर के दर्जनों होटलों से मिठाइयों और नमकीन के नमूने लिए गए। अभियान के दौरान विपुल स्वीट एवं रेस्टोरेंट, देवा होटल, कृष्णा स्वीट्स, करणी जोधपुर मिष्ठान भंडार, कान्हा स्वीट्स, जैन साहब स्वीट्स, मानव मंदिर, जैन स्वीट्स, स्वीट इंडिया, प्रयागराज मिर्जापुर चटोरी सेंटर, श्रीनाथ स्वीट्स और गुप्ता ह...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा हुई साकार, हाई मास्ट लाइट से रोशन हुआ बल्दाकछार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा हुई साकार, हाई मास्ट लाइट से रोशन हुआ बल्दाकछार

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन तिहार का तीसरा चरण सकारात्मक बदलावों का प्रतीक बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री की घोषणा पर वनांचल क्षेत्र में बसा विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार में क्रेड़ा द्वारा सोलर हाई मास्ट लाईट लगाने का काम पूरा किया गया है। अब बल्दाकछार के लोगों को रात में भी दिन के उजाले का अहसास हो रहा है। गांव में ऐसी प्रकाश व्यवस्था होने पर ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आकस्मिक  निरीक्षण में विकासखंड कसडोल के  ग्राम बल्दाकछार पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों से रूब...