दिनांक : 23-Feb-2026 12:29 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव, मुख्यमंत्री साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव, मुख्यमंत्री साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

Chhattisgarh
सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव उपस्थित थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में उपस्थित कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और पू...
गौरेला पेंड्रा मरवाही: तकनीकी एवं बैंकिंग क्षेत्र में 230 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप 30 जुलाई को

गौरेला पेंड्रा मरवाही: तकनीकी एवं बैंकिंग क्षेत्र में 230 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप 30 जुलाई को

Chhattisgarh
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए अच्छा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला के सहयोग से तकनीकी एवं बैंकिंग क्षेत्र में 230 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 30 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। दसवीं, बारहवीं, एवं ग्रेजुएट उत्तीर्ण युवक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची-प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छाया प्रति के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला से संपर्क भी कर सकते हैं। कैंप में वेदांता स्किल स्कूल बालको नगर कोरबा द्वारा फिटर, इलेक्ट्रिशियन, होटल मैनेजमेंट एवं मोबाइल रिपेयरिंग में प्रशिक्षण के बाद नियोजन हेतु 160 पदों पर, एनआईआईटी स्मृति नगर भिलाई द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक के 30 पद, आर...
‘केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना’ अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के छात्रों से आवेदन आमंत्रित

‘केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना’ अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के छात्रों से आवेदन आमंत्रित

Chhattisgarh
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि भारतीय वृक्षारोपण प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरू (आईआईपीएमबी) भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एवं स्वायत्त संगठन हैं, जो कृषि व्यवसाय, वस्तुओं, वृक्षारोपण और संबंधित क्षेत्रों पर केंद्रित है। संस्थान को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति हेतु मान्यता प्राप्त है। आईआईपीएनबी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए “केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना’’ अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्रता मानदंड चयन तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी आईआईपीएमबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह संस्थान तीन 24 माह के एआईसीटीई अनुमोदित पीजीडीएम कार्यक्रम प्रदान करता है, जिसमें कृषि व्यवसाय एवं वृक्षारोपण ...
गरियाबंद जिले में कड़ी सुरक्षा के साथ आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

गरियाबंद जिले में कड़ी सुरक्षा के साथ आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आज आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज जिला मुख्यालय गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या नवीन महाविद्यालय पहुंचकर पर्यवेक्षकों से परीक्षा के आयोजन के संबंध में जानकारी लेते हुए परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्ष में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जिले में 24 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालित की गई। जिसमें 4695 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी बनाया गया था।...
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा

Chhattisgarh
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सरायपाली प्रवास के दौरान मा घंटेश्वरी मंदिर के समीप नवनिर्मित अटल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अटल जी के विचारों व योगदान को स्मरण किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। वे विचारों के धनी, ओजस्वी वक्ता और दूरदृष्टा राजनेता थे। अटल जी ने न सिर्फ भारतीय राजनीति को नई दिशा दी, बल्कि आमजन की आशाओं को नीति में परिवर्तित कर दिखाया। पोखरण परमाणु परीक्षण हो या सर्वसमावेशी विकास की परिकल्पना, हर कदम पर उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी का जीवन सरलता, संयम और राष्ट्...
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ में बिल्हा का उल्लेख, मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ में बिल्हा का उल्लेख, मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर श्री विकास मरकाम, श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री अमित चिमनानी, श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री अमित साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल जन संवाद का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह देशभर के नवाचारों, जनप्रयासों और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर लोगों में नई ऊर्जा भरने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि बिलासपुर जिले के नगर पंचायत बिल्हा में स्वच्छता के क्षेत्र में मातृशक्ति द्वारा किए गए नवाचार का उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र...
सर्पदंश से बचाव के लिए नागपंचमी पर 29 जुलाई को जशपुरनगर में कार्यशाला का होगा आयोजन

सर्पदंश से बचाव के लिए नागपंचमी पर 29 जुलाई को जशपुरनगर में कार्यशाला का होगा आयोजन

Chhattisgarh
लोगों को सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 29 जुलाई को नागपंचमी के अवसर पर जशपुर वन मंडल द्वारा जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सर्प विशेषज्ञों के द्वारा सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के संबंध में किसी आपात परिस्थिति में क्या करें तथा क्या न करें इसकी विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला में सर्प से संबंधित ज्ञान रखने वाले सभी इच्छुक व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।...
सक्ती जिले में सामूहिक पौधरोपण महाअभियान का हुआ आयोजन

सक्ती जिले में सामूहिक पौधरोपण महाअभियान का हुआ आयोजन

Chhattisgarh
सक्ती जिले में सामूहिक पौधरोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वाशु जैन, विभिन्न जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने सामूहिक पौधरोपण महाअभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सामूहिक पौधरोपण महाअभियान के तहत आज कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ द्वारा विभिन्न जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में नवापाराकला में पहुंचकर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा विकासखंड सक्ती अंतर्गत आमनदुला के मंडी प्रांगड़ में वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। सामूहिक पौधरोपण महाअभियान के तहत जिले में आज सक्ती, डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर सभी विकासखण्ड में वृहद स्तर पर पौधर...
नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

Chhattisgarh
नीट यूजी 2025 (MBBS/BDS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से आरंभ की जा रही है। यह प्रक्रिया चार चरणों में पूर्णतः ऑनलाइन आयोजित होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नीट यूजी 2025 की अंतिम प्रवेश तिथि 3 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। राज्य में छत्तीसगढ़ चिकित्सा , दंत चिकित्सा और भौतिक चिकित्सा ( फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 के अनुसार किया जाएगा। राज्य में यू जी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा  (CME), छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है । छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल https://cgdme.admissions.nic.in  पर उपलब्ध जानकारी को ही प्रमाणिक मानें और उसी के अनुसार आवेदन करें। किसी प्रकार की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 0771-2972977 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क...
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के अंतिम कार्यक्रम में बालिकाओं को मिला डिजिटल सुरक्षा का सशक्त कवच

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के अंतिम कार्यक्रम में बालिकाओं को मिला डिजिटल सुरक्षा का सशक्त कवच

Chhattisgarh
जिले में ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित अंतिम जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल, खोंगापानी में ‘ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता’ विषय पर विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को साइबर अपराधों और डिजिटल खतरों से सचेत करते हुए उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के. खाती के मार्गदर्शन में किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह का आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम की रूपरेखा मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के नेतृत्व में तैयार की गई, जिन्होंने बालिकाओं के लिए इस सत्र को संवादात्मक, सरल और...