रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोंगापाल को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों का दिया सौगात
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम भोंगापाल में कोण्डागांव जिलावासियों को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 51 विकास कार्यों की सौगात दिए। इसमें 28 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के 28 लोकार्पण कार्य और 65 करोड़ 66 लाख रूपए से अधिक के 23 भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क के शुभारंभ के साथ ही धनसुली में 76 लाख 44 हजार रूपए, नालाझर 94 लाख 87 हजार रूपए, अमरवती में 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार रूपए, गारावंडी 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार रूपए, सिरसीकलार 1 करोड़ 26 लाख 61 हजार रूपए, पिटेचुंआ 1 करोड़ 55 लाख 19 हजार रूपए तथा कलेपाल में 21 लाख 26 हजार रूपए की लागत से निर्मित जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण किए।
मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही 02 करोड़ 93 लाख 66 हजार रूपए की लागत से खरगांव से जबरूडीह तक तीन किलो...









