दिनांक : 26-Feb-2026 05:07 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

‘पक्का मकान बन गया है?’-प्रधानमंत्री मोदी के सवाल पर मुस्कराए दल्लु राम बैगा, कहा-“हां, बन गया है”

‘पक्का मकान बन गया है?’-प्रधानमंत्री मोदी के सवाल पर मुस्कराए दल्लु राम बैगा, कहा-“हां, बन गया है”

Bilaspur, Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जब बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के दौरान हितग्राहियों से संवाद किया, तो मंच पर एक विशेष क्षण आया – प्रधानमंत्री और दल्लु राम बैगा के बीच सरल, संक्षिप्त किन्तु सजीव, आत्मीय एवं सारगर्भित संवाद। प्रधानमंत्री ने मुस्कराकर पूछा – “पक्का मकान बन गया है?” दल्लु राम ने हाथ जोड़कर जवाब दिया – “हां, बन गया है।” प्रधानमंत्री श्री मोदी ने फिर स्नेहपूर्वक पूछा – “अच्छा लग रहा है की नहीं?” भावुक दल्लु राम ने जवाब दिया “अच्छा लग रहा है।” प्रधानमंत्री ने अंत में पूछा – “बाकी सब ठीक है?” दल्लु राम ने आत्मविश्वास के साथ कहा – “ठीक है।” यह संवाद कोई औपचारिक प्रश्नोत्तर नहीं था, बल्कि विश्वास, संवेदना और साझेदारी का साक्षात चित्रण था। छत्तीसगढ़ के तीन लाख गरीब परिवारों के लिए आज का दिन बेह...
प्रधानमंत्री मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

Bilaspur, Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है।  उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं रेल, सड़क, ऊर्जा, ईंधन, आवास और शिक्षा से जुड़ी हैं, जो न केवल लोगों के जीवन में खुशहाली और सुविधा का नया सूर्याेदय लाएंगी, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की नींव भी मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा किया जिससे विधानसभा ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Chhattisgarh, India
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मोहभट्ठा बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर  पर 2,695 करोड़ रूपए की लागत से पूरी हो चुकी चार रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही  7 रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विकास और यात्रियों को किफायती एवं सुगम परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। रायपुर और अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन शुरू होने से आम लोगों के लिए आवागमन किफायती और आसान होगा। इस ट्रेन का ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री और अभनपुर स्टेशनों पर होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 747 करोड़ की लागत से राजनांदगांव-बोरतलाव तक बिछाई गई तीसरी रेल लाइन, 353 कर...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम आज देश की जनता को जागरूक बनाने का सशक्त मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को कड़ी मेहनत, नवाचार और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देत...
प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने में भी उनकी भागीदारी अहम होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई' को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने सीए छत्तीसगढ़ के विशेष लोगो का भी विमोचन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य का सबसे बड़ा औजार मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बौद्धिक वर्ग हमेशा नई तकनीकों को अपनाता है और एआई (AI) ऐसी ही एक गेम...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता पर दी बधाई: नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता पर दी बधाई: नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस साहसिक कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बहादुरी, रणनीति और संकल्पशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे सुरक्षाबल नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें जड़ से खत्म करने का कार्य कर रहे हैं। यह सफलता हमारे वीर जवानों के अद्वितीय साहस और समर्पण का परिणाम है। मैं उनकी वीरता को नमन करता हूं। उल्लेखनीय है कि मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 2 जवान घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप पर जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप पर जताया गहरा शोक

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप से हुई व्यापक जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस भयावह तस्वीर ने मन को अत्यंत विचलित और दुःखी कर दिया है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारतवासी म्यांमार और थाईलैंड के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के कुशलक्षेम की कामना की है।...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की दी जानकारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की दी जानकारी

Bilaspur, Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में 30 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल बिलासपुर के मोहभट्ठा मैदान में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को दिए जाने वाले सौगातों के साथ ही उनके कार्यक्रम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाओं के बारे में पत्रकारों को विस्तार से बताया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री धरमलाल कौशिक और श्री सुशांत शुक्ला, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुवा तथा संभागायुक्त श्री महादेव कावरे सहित आयोजन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं बिलासपुर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।  बिलासपुर के मोहभट्ठा मैदान में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस (पिडीएफ)...
मुख्यमंत्री ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ: 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार

मुख्यमंत्री ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ: 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है। डॉ. सलीम राज ने बताया कि इसके पहले रायपुर में अल्प संख्यक मोर्चे और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद, श्री एम. इकबाल, श्री संजय श्रीवास्तव...
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जुड़े रिश्ते और संवरे भविष्य : नवविवाहितों को मिला आशीर्वाद, सामुदायिक भवन की मिली सौगात, कोचिंग सुविधा के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जुड़े रिश्ते और संवरे भविष्य : नवविवाहितों को मिला आशीर्वाद, सामुदायिक भवन की मिली सौगात, कोचिंग सुविधा के लिए हुआ एमओयू

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार में आयोजित गोंडवाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन में शामिल होकर 44 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, खल्लारी महाकालेश्वर के तत्वावधान में नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना से की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। यह न केवल आर्थिक रूप से सहायक हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक आदर्श भी स्थापित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता राशि का चेक और आवश्यक विवाह ...