दिनांक : 25-Feb-2026 04:10 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में किया कदम्ब का पौधरोपण

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में किया कदम्ब का पौधरोपण

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे।
राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ विधान सभा में आह्वान: नारी सशक्तीकरण और समरसता से बनेगा श्रेष्ठ छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ विधान सभा में आह्वान: नारी सशक्तीकरण और समरसता से बनेगा श्रेष्ठ छत्तीसगढ़

Chhattisgarh, India
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की बधाई दी और विधान सभा की उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के असाधारण मार्गदर्शन का परिणाम बताया और उनके प्रति सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा, जन-आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का एक प्रेरणास्पद उदाहरण है। उन्होंने अपने विधायक काल की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि जन-प्रतिनिधि के रूप में कार्य करना जनसेवा की भावना से प्रेरित व्यक्तियों के लिए एक सौभाग्य होता है। उन्होंने विधान सभा को संस्कृति की संवाहक और नीति निर्धारण की दिशा देने वाला केंद्र बताया। छत्तीसगढ़ विधान सभा: अनुकरणीय संसदीय आचर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Chhattisgarh, India
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, श्री रमेश बैस, सुश्री सरोज पाण्डे, श्री गौरीशंकर अग्रवाल, श्री शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।...
अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया

अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आज ही सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि मार्च माह के सार्वजनिक अवकाश के दिनों 25, 29, 30 एवं 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, नागरिकों की सुविधा हेतु रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय सायं 5 बजे से बढ़ाकर सायं 7 बजे तक कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 24 मार्च को रजिस्ट्री विभाग के सॉफ...
अंबिकापुर में चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान

अंबिकापुर में चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान

Ambikapur, Chhattisgarh
अंबिकापुर जिले में आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने अभियान चलेगा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज समय सीमा बैठक में अधिकारियों को अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संविदा भर्ती के अंतर्गत स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, आर एम ओ सहित अन्य पदों के भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने कहा। कलेक्टर श्री भोसकर ने बैठक में सभी तहसीलदारों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रोत्साहित कर एग्रो स्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने वन अधिकार पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण की जानकारी ली एवं एस डी एम को पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण को सत्यापित कर फर्जी पट्टा वितरण के प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए। इसी प्रकार उन्होंने पीएम आवास, पीएम जनमन, स्वामित्व योजना सहि...
मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर किया नमन

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस (23 मार्च) पर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते फाँसी का फंदा चूमने वाले ये वीर सपूत न केवल हमारी आज़ादी की नींव हैं, बल्कि वे हर भारतीय युवा के लिए प्रेरणा-पुंज भी हैं। उनकी शहादत ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और पूरे देश में क्रांति की चेतना जागृत की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान आज भी हम सभी में राष्ट्रप्रेम की ज्योति को प्रज्वलित करती है। उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहेंगे, देशहित को सर्वोपरि मानेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनि...
बीजापुर के सुदूर वनांचल में सुशासन का सूर्योदय: तिमेनार में पहली बार पहुंची बिजली

बीजापुर के सुदूर वनांचल में सुशासन का सूर्योदय: तिमेनार में पहली बार पहुंची बिजली

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अति सुदूर गांव तिमेनार में मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना के तहत आजादी के 77 वर्षों बाद पहली बार बिजली पहुंची। यह ऐतिहासिक उपलब्धि माओवादी आतंक के अंधकार : को चीरकर विकास, अमन और शांति के नए सबेरे की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है। तिमेनार में अब भय की जगह उजाला और आतंक की जगह उम्मीद ने ले ली है। गांव के 53 घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। विकास की रोशनी से दूर हो रहा भय और असुरक्षा भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेचापाल के आश्रित गांव तिमेनार के निवासियों ने पीढ़ियों तक बिजली की रोशनी नहीं देखी थी। अब, जब शासन-प्रशासन ने इन दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना शुरू किया है, तो ग्रामीणों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सपना साकार हो रहा है। ग्रा...
विष्व जल दिवस के अवसर पर लिया गया जल संरक्षण की शपथ

विष्व जल दिवस के अवसर पर लिया गया जल संरक्षण की शपथ

Chhattisgarh, India
जल ही जीवन है, स्वच्छ पानी ही स्वास्थ्य है के संदेश के साथ शनिवार को कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन में शबरी ऑडोटोरियम सुकमा में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों, सरकारी एजेंसियों और आम नागरिकों ने जल संरक्षण एवं सतत उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि जल अनमोल है और इसे बचाने के लिए हमें तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे। इस विश्व जल दिवस पर आ प्रण लिया कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे, बर्बादी रोकेंगे और जल संवर्धन की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे। इस दौरान पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित नागरिक गण उपस्थित रहें।...
राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा में दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल और हेलमेट प्रदान किए

राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा में दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल और हेलमेट प्रदान किए

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा के दौरे के दौरान कलेक्टरेट परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दो दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल और हेलमेट प्रदान किए। राज्यपाल रमेन डेका ने इस दौरान दिव्यांगजनों के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की और कहा कि सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को सक्षम बनाने और उनकी गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी “छावा’ फिल्म

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी “छावा’ फिल्म

Chhattisgarh, Entertainment, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म "छावा" देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 'छावा' फिल्म ने उनके अद्भुत जीवन और बलिदान को अत्यंत सजीव और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने "छावा" फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रेरक इतिहास से अवगत हो सकें। इस अवसर पर राज्य के वन म...