दिनांक : 03-Mar-2026 10:46 AM
Follow us : Facebook

India

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजभवन में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजभवन में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Chhattisgarh, India
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को आज राजभवन में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। राजभवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।...
रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को

रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को

Chhattisgarh, India, Raipur
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 24 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2...
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम: राजभवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 6 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम: राजभवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 6 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस

Chhattisgarh, India
राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में राजभवन में आज यहां ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ के तहत आंध्रप्रदेश, केरल, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा राज्य एवं दादर एवं नगर हवेली व दमन द्वीव का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इन राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुित भी की गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ के पंडवानी गायन और सूफी गायन की प्रस्तुति भी दी गई। राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर सभी राज्यों की विशेषताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश, भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। यह हिन्दुओं की प्राचीन सभ्यता का उद्गम स्थल है। भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया और बौद्ध धर्म की नींव रखी। अभी प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्र...
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा की जहाज छाप 230 लीटर शराब जब्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा की जहाज छाप 230 लीटर शराब जब्त

Chhattisgarh, India
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया वृत्त की टीम ने 230 लीटर जहाज छाप महुआ शराब जब्त की है। यह शराब ओडिशा बॉर्डर नाला के पास स्थित ग्राम अमुर्रा-रुचिदा कच्ची सड़क मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा छुपाकर रखी गई थी। आबकारी विभाग के अनुसार, यह शराब ओडिशा में निर्मित जहाज छाप महुआ शराब थी, जिसे दो प्लास्टिक बोरियों में 600 और 550 नग पाउच (प्रत्येक में 200-200 मिलीलीटर) के रूप में रखा गया था। टीम ने इसे लावारिस हालत में बरामद कर लिया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता प्रभावशील है। राज्य शासन के निर्देशानुसार निर्वाचन को देखते हुए अवैध शराब के व्यापार और सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।...
रायपुर: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न : राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न : राज्यपाल रमेन डेका

Chhattisgarh, India
राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आज  गरियाबंद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सुपोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने जिले में  योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं आयोजनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने जिले में कौशल विकास अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न करने की अपेक्षा की। उन्होंने पशुपालन, मछली पालन आदि गतिविधियो में महिलाओं को जोड़कर उनका कौशल उन्नयन के साथ आर्थिक विकास को भी बेहतर करने के सुझाव दिये। राज्यपाल श्री ...
राज्यपाल से छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए कश्मीर के युवाओं ने की मुलाकात

राज्यपाल से छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए कश्मीर के युवाओं ने की मुलाकात

Chhattisgarh, India
जम्मू कश्मीर में उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। युवा विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप के लिए आगे आएं लेकिन यह तभी सफल होगा जब यहां शांति होगी। कश्मीर के युवा, अमन एवं शांति के लिए कार्य करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए अपना योगदान दें। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के  ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम‘ के तहत छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए कश्मीर के युवाओं से रूबरू होकर उक्त बातें कहीं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम‘ के तहत कश्मीर के 6 जिलों श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामुला, अनंतनाग, पुलवामा और बड़गांव के स्कूलों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत 132 युवा, 6 दिनों के छत्तीसगढ़ र्भ्रमण पर गत 26 जनवरी को राजधानी...
गणतंत्र दिवस 2025: सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

गणतंत्र दिवस 2025: सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Ambikapur, Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरवशाली है। आज हम देश के गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं। इसके पीछे उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाई, उन संविधान निर्माताओं का योगदान है, जिन्होंने इस संविधान के माध्यम से भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। उन विभूतियों का योगदान है, जो संविधान की रक्षा के लिए हमेशा डटे रहे तथा संविधान के मूल्यों पर चलकर अंत्योदय का कल्याण करते रहे।...
लाल किले में भारत पर्व 2025 : छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

लाल किले में भारत पर्व 2025 : छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Chhattisgarh, India
नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोक जीवन को बड़े ही शानदार तरीके से दर्शाया गया है। झांकी में जनजातीय कला, पारंपरिक नृत्य, और शिल्प की झलक ने देश-विदेश से आए दर्शकों को राज्य की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया। साथ ही यह झांकी छत्तीसगढ़ की आदिवासी जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करती है। भारत पर्व 2025, जो गणतंत्र दिवस के अवस...
गणतंत्र दिवस 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार

गणतंत्र दिवस 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार

Chhattisgarh, India
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 01 अधिकारी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ ने पुलिस सेवा श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 11 वीरता पदक (Gallantry Medal) अर्जित किए। यह राज्य के सुरक्षा बलों की निष्ठा, समर्पण और बहादुरी का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” (PSM) और 10 अधिकारियों को “सराहनीय सेवा पदक” (MSM) से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, पुलिस सेवा में राज्य ने इस बार 22 पुरस्कार हासिल किए, जो...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। यह दिन  हमें हमारे महान संविधान की याद दिलाता है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता का आधार है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के मूल्यों को हम सभी अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती सुनिश्चित करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें।...