दिनांक : 05-Mar-2026 04:16 AM
Follow us : Facebook

India

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड, लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड, लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील

Chhattisgarh, India
संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त मताधिकार लोकतांत्रिक शासन प्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है। मतदाता के पास यह अधिकार न केवल विधायिका के निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि प्रजातांत्रिक प्रणाली को मजबूती भी प्रदान करता है। यह विचार जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्री होता ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी। उन्होंने नए युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान करते हुए कहा कि उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी युवा निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं...
राष्ट्रीय मतदाता दिवस: मतदाता जागरूकता के लिए राज्यपाल ने की अपील, राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: मतदाता जागरूकता के लिए राज्यपाल ने की अपील, राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

Chhattisgarh, India
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के प्रति अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहें और अपने बहुमूल्य मत का उपयोग लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि एक सफल लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है, कि हर युवा भारतीय नागरिक स्वयं को मतदाता के रूप मे पंजीकृत कराए और समय-समय पर होने वाले निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग भी करें। श्री डेका ने कहा कि आज का दिन मतदाताओं की जागरूकता के लिए समर्पित है। हमारा देश, विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। प्रजातंत्र को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए हमे धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित होकर मतदान करना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय में राज...
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कोण्डागांव में जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कोण्डागांव में जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य पर हुआ मंथन

Chhattisgarh, India
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोण्डागांव स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बालिकाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य, और शिक्षा के महत्व पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बालिका सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस आयोजन ने बालिकाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य, और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टर प्रजेंटेशन, निबंध लेखन और कविता पाठ से हुई, जिसमें छात्रों ने बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसी गंभीर समस्याओं को उजागर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बालिकाओं को हार्माेनल परिवर्तन, सिकल सेल और एनी...
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को

Chhattisgarh, India
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वा...
रायपुर : इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते

रायपुर : इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति के कारण अब तक छत्तीसगढ़ ने लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं। ये प्रस्ताव हाल ही में रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट समिट के दौरान प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा हमने नई उद्योग नीति के माध्यम से निवेशकों के लिए रेड कारपेट बिछाया है। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को छह हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए कहा कि निवेशकों की पसंदीदा नीति बनाने के लिये...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा रही है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में छत्तीसगढ़ की बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। यह बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बे...
25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Chhattisgarh, India
नगरीय निकाय और पंचायत आम चुनाव 2025 के मद्देनजर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में 25 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से मतदाता दिवस पर विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस दिवस का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता पैदा करना और उन्हें मतदान के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मतदान एक राष्ट्रीय कर्तव्य है और सभी मतदाताओं को अपने मत का उपयोग करना चाहिए। मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान प्रक्रिया के बारे में शिक्षा और मतदाता पंजीकरण अभियान शामिल हैं।...
मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि नेताजी के द्वारा देश के लिए किए गए अतुल्य योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेताजी अपने साहसिक नेतृत्व और देश प्रेम के लिए जाने जाते थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने  ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में उत्साह का संचार किया और आजादी के लिए देशवासियों को अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साहस, बलिदान और दृढ़ संकल्प से भरा जीवन आज भी युवाओं को देश की सेवा के लिए अथक परिश्रम करने...
रायपुर : भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

रायपुर : भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

Chhattisgarh, India
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है। आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का गहरा संबंध है। यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को दर्शाते हुए राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत कर रही है। झांकी के आगे के हिस्से में निराकार राम की उपासना करने वाले रामनामी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती स्त्री औ...
विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Chhattisgarh, India
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘कल्पनाएं: बेहतर भारत की’ कार्यक्रम में एनआईटी, आईआईटी और आईआईएम के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप सभी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। इन संस्थानों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की शिक्षा दी जा रही है। देश में एआई मशीन लर्निंग, ग्रीन हाईड्रोजन जैसी नवीन तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उपराष्ट्रति ने कहा कि भारत जब 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब यह एक सशक्त और विकसित भारत का सपना केवल लक्ष्य नहीं बल्कि सुनिश्चित गंतव्य बन चुका होगा। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि भारत युवाओं की बदौलत फिर से विश्व गुरू...