रायपुर : श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए
प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजना की जानकारी, पंजीयन व विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए और 27220 हितग्राहियों का नवीन पंजंीयन किया गया। मौके पर ही 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया एवं हितग्राहियों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक किया जाएगा।
श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने जुलाई महीने में प्रदेश भर के सभी श्रम अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की थी। बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने निर्देश दिये थे कि सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा मोबाईल कैम्प लगाकर श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित करें। मंत्री के निर्देश के तहत बीते एक महीने में 2000 से अधिक मोबाईल कैम्प लगाये ...









