रायपुर : पीएम जनमन आवास योजना से जिले के पीवीटीजी के सपने हो रहे पूरे, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर परिवारों को मिल रहा पक्का मकान
हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है था। ऐसे में उस सपने को भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास के जरिये साकार किया जा रहा।
ऐसी ही एक कहानी जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत करदना (छतौरी) से है, जहां राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जो ज्यादातर घने जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे जिन्हें बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी।
ऐसे में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। जिसके तहत ग्राम पंच...









